herzindagi
why my electric kettle light is blinking repeated know reason

Electric Kettle की लाइट बार-बार ब्लिंक कर रही है? कहीं आप भी तो नहीं कर रही ये गलतियां

इलेक्ट्रिक कैटल में लगा छोटा बल्ब अगर बार-बार ब्लिंक हो रहा है, तो यह आपके लिए संकेत हो सकता है। अगर आप इसपर ध्यान नहीं देंगी, तो आपकी कैटल खराब हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 21:02 IST

इलेक्ट्रिक कैटल में जलने वाली लाइट से लोगों को पता लगता है कि कैटल तक बिजली पहुंच रही है। ऐसे में लोग कैटल में इसे सबसे जरूरी चीज समझते हैं। इलेक्ट्रिक कैटल को जैसे ही आप बेस प्लेट पर रखते हैं और स्विच ऑन करते हैं, तुरंत लाइट जलने लग जाती है। इलेक्ट्रिक कैटल की यह लाइट केवल एक छोटा-सा बल्ब या LED की तरफ होता है। कई कैटल में यह ऊपर की तरफ होता है और कई कैटल में आपको नीचे की तरफ साइड में देखने को मिल जाएगा। अगर कैटल में जल रही लाइट ब्लिंक कर रही है, तो इसके कुछ कारण हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Electric Kettle की लाइट ब्लिंक क्यों हो रही है?

बेस प्लेट से कनेक्शन टूटना- इसका एक कारण बेस प्लेट हो सकता है। जब आप बेस प्लेट पर कैटल सही से नहीं रखते है, तो बिजली सही से नहीं पहुंच पाती है। बेस प्लेट के माध्यम से ही बिजली कैटल तक पहुंचती है। इसलिए, एक बार आपको चेक करना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। आपको स्विच बंद करके बेस प्लेट पर सही से कैटल की प्लेसिंग करना चाहिए और फिर से चेक करना चाहिए। इससे हो सकता है कि कैटल की लाइट ठीक से जलने लगे। इस पर ध्यान देना इसलिए, जरूरी है कि अगर आपने इसे ठीक नहीं किया, तो शॉट सर्किट या स्पार्क की वजह से कैटल खराब हो सकती है।

why my electric kettle light is blinking repeated know reason

इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी

ढीला प्लग या खराब वायर

दूसरा कारण प्लग भी हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्लग अगर बार-बार हिल रहा है, तो लाइट ब्लिंक कर सकती है। इससे कैटल फ्यूज हो सकता है। इसलिए, आपको सही बोर्ड में कैटल का प्लग लगाना चाहिए। यह कैटल की लाइफ के लिए अच्छा होता है।

ऑटो कट फीचर एक्टिव होना

जब पानी ज्यादा गर्म हो जाता है, तब भी ऐसा हो सकता है। क्योंकि, कैटल जब लोड नहीं उठा पाता, तो ऑटो-कट सिस्टम ऑन-ऑफ होने लगता है। इससे इंडिकेटर लाइट ब्लिंक हो सकती है, इसलिए इसपर आपको ध्यान रखना चाहिए। यह सेफ्टी के लिहाज से भी जरूरी है।

why my electric kettle light is blinking repeated know reasonे्

इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स

थर्मोस्टेट में दिक्कत

कैटल की लाइट ब्लिंक होने का कारण कुछ अंदरूनी दिक्कत भी हो सकती है। कई बार कैटल के अंदर लगा थर्मोस्टेट जो तापमान को कंट्रोल करने काम करता है। वह सही से काम नहीं कर पाता है, तो बार-बार ब्लिंक होने लगती है। कैटल यूज करने का सही तरीका आपको पता होगा, तो कोई दिक्कत नहीं आएगा। 

कैटल का पुराना या खराब हो जाना

कैटल की लाइट ब्लिंक करने का एक कारण, पुरानी कैटल भी हो सकता है। अगर कई सालों से यूज कर रही हैं, तो हो सकता है कि लाइट वाले ऑप्शन में कोई दिक्कत आ रही होगी। इसका अर्थ कैटल में दिक्कत नहीं है, हो सकता है कि LED में अंदर से कोई दिक्कत हो। अगर ऊपर बताई गई चीजें ठीक हैं और फिर भी लाइट ब्लिंक कर रही है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।