herzindagi
PM Modi cashless accident scheme

Cashless Treatment Scheme: एक्सीडेंट होने पर अब मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, जानें इस योजना के लिए कैसे कर पाएंगे आवेदन और कौन लोग होंगे पात्र?

Cashless Accident Scheme Kya Hai: भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक नई कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट योजना की घोषणा की है, जिसमें प्रति व्यक्ति ₹1.5 लाख तक का कवरेज मिलेगा। इस योजना का मकसद दुर्घटनाओं के बाद तुरंत और बिना किसी परेशानी के मेडिकल केयर सुनिश्चित करना है।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 16:19 IST

Indian Government Health Schemes: भारत सरकार द्वारा मरीजों और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग तरह योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सीजीएचएस (CGHS) और ईसीएचएस (ECHS) हैं। इन सभी योजनाओं की पात्रता और आवेदन करने की प्रक्रिया थोड़ी अलग है।

केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक नई कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट योजना की घोषणा की है, जिसमें प्रति व्यक्ति ₹1.5 लाख तक का कवरेज मिलेगा। इस योजना का मकसद दुर्घटनाओं के बाद तुरंत और बिना किसी परेशानी के मेडिकल केयर सुनिश्चित करना है। 

इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस स्कीम के तहत कौन से लोग लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए आवेदन कैसे करें?

कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम क्या है?

Indian government health schemes

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, रोड एक्सीडेंट में घायल होने वाले किसी भी व्यक्ति को देशभर के चुनिंदा अस्पतालों में फ्री इलाज मिलेगा। इस स्कीम के अनुसार, दुर्घटना होने के 7 दिनों के भीतर घायल व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक फ्री इलाज करा सकता है।

आयुष्मान योजना से अलग होगी कैशलेस ट्रीटमेंट योजना

cashless treatment scheme kya hai

आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का फ्री और कैशलेस इलाज मिलता है। इसके तहत गंभीर बीमारियां, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और दवाइयां शामिल हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक इस योजना के पात्र हैं।

इस योजना के तहत बीमा मोटर वाहनों के अलावा अन्य मोटर वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों में केंद्र सरकार द्वारा यह सहायता प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- लाड़की बहिन योजना: eKYC कैसे करें? स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया यहां देखें, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त

कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के लिए कौन से लोग होंगे पात्र?

Road accident victims medical scheme

कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट योजना सभी सड़कों दुर्घटना पर लागू होगी, जिसमें हाईवे, राज्य सड़कें और शहर की सड़कें शामिल हैं। यह सिर्फ नेशनल हाईवे तक सीमित नहीं है।

यह योजना कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद शुरू की गई है। इन ट्रायल से अस्पतालों, पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं के बीच तालमेल बेहतर बनाने में मदद मिली।

आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होगी?

इस योजना की सबसे बड़ी राहत यह है कि पीड़ित या उसके परिवार को किसी भी प्रकार का आवेदन फॉर्म नहीं भरना है। इसकी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और अस्पताल के स्तर पर होगी।

  • दुर्घटना के तुरंत बाद पीड़ित को किसी भी ऐसे अस्पताल ले जाया जाना चाहिए जो आयुष्मान भारत से जुड़ा हो।
  • अस्पताल प्रशासन खुद ही नेशनल हेल्थ अथॉरिटी' (NHA) के पोर्टल पर मरीज की जानकारी दर्ज करेगा।
  • इसके लिए घायल व्यक्ति का आधार कार्ड या कोई भी पहचान पत्र मांगा जा सकता है।
  • अस्पताल बिना किसी एडवांस पेमेंट या पुलिस रिपोर्ट का इंतजार किए तुरंत इलाज शुरू करेगा।
  • अस्पताल अपने खर्च का बिल सीधे सरकार को भेजेगा, जहां से 10 दिनों के भीतर अस्पताल को भुगतान कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Girls Hostel Scheme: बेटियों की पढ़ाई के ल‍िए 800 जिलों में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल, आख‍िर क्या है केंद्र सरकार का मास्टर प्लान?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।