Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
aaj ka makar rashifal 08 february 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 08 February 2026: आज का दिन मकर राशि वालों की संयम की परीक्षा लेगा, जानें सफलता के लिए कौन सा रास्ता अपनाएं? पढ़ें कैसा रहेगा दिन

8 फरवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए अनुशासन, भविष्य की योजना और परिवार के साथ समय बिताने का दिन है। प्रेम संबंधों में स्थिरता, करियर में नेटवर्किंग और आर्थिक मामलों में समझदारी दिखेगी। स्वास्थ्य के लिए हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने इस दिन के लिए महत्वपूर्ण उपाय भी बताए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-08, 07:00 IST

Makar Dainik Rashifal, 08 February 2026: फरवरी का यह रविवार मकर राशि की महिलाओं के लिए डिसिप्लिन और  फ्यूचर  प्लानिंग  का दिन है। आप स्वभाव से प्रैक्टिकल  और महत्त्वाकांक्षी होती हैं। आज आप छुट्टी के दिन का उपयोग भी किसी क्रिएटिव या जरूरी कार्य को पूरा करने में करेंगी। आज ग्रहों की स्थिति आपको अपने घर और जीवन को  ऑर्गनाइस करने के लिए प्रेरित कर रही है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा।  आज आपको अपनी वर्कहोलिक प्रवृत्ति पर थोड़ा लगाम लगाकर परिवार और खुद के लिए समय निकालने की सलाह दी जाती है। आज ज्यादा सीरियसनेस  से बचें और माहौल को हल्का रखें। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन स्टेबिलिटी और परिपक्वता का है। विवाहित महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को शेयर करेंगी, जिससे आपसी सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की किसी योजना पर प्रैक्टिकल डिस्कशन कर सकती हैं। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपने जज्बातों को खुलकर जाहिर करने की जरूरत है; हर बार दिमाग से नहीं, कभी-कभी दिल से भी सोचना चाहिए। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा; आपको ऐसे पार्टनर की तलाश है जो जीवन में सेटल्ड हो।
उपाय: बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक मिट्टी का शो-पीस या भारी वस्तु रखें, इससे रिश्तों में स्थायित्व आएगा।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामले में मकर राशि की महिलाएं हमेशा  फोकस्ड  रहती हैं। आज रविवार है लेकिन आपका दिमाग कल की बैठकों और कार्यों की फ्रेमवर्क बनाने में लगा रहेगा। जो महिलाएं मैनेजमेंट, बैंकिंग या सरकारी क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन  नेटवर्किंग  के लिहाज से अच्छा है। आज आप अपने किसी मेंटर या सीनियर से अनौपचारिक बातचीत कर सकती हैं, जिससे आपको करियर में नई दिशा मिलेगी। आज आप अपने  प्रोफेशनल  गोल्स  को रिव्यू करने के लिए भी समय निकालेंगी। 
उपाय: सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें और फिर जमीन पर पैर रखें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सॉलिड रहेगा। आप पैसे की कद्र करना जानती हैं, इसलिए आज आप अनावश्यक खर्चों पर सख्ती से रोक लगाएंगी। आज आप किसी लॉन्ग टर्म पालिसी या प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के बारे में विचार कर सकती हैं। अगर परिवार में किसी तरह का संपत्ति विवाद चल रहा है, तो आज शांतिपूर्ण बातचीत से हल निकलने की संभावना है। आज किसी भी तरह की दिखावे वाली खरीदारी से बचें।
उपाय: चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाएं ।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं को आज अपनी हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखना है आज के दिन खास तौर पर घुटनों का ध्यान रखना चाहिए। ठंड के वातावरण में ज्यादा देर रहने से दर्द बढ़ सकता है। अपनी दिनचर्या में कैल्शियम युक्त आहार शामिल करें। काम का तनाव आपके कंधों में जकड़न पैदा कर सकता है, इसलिए हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें।
उपाय: आज तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और काले तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;