
'भई हमने तो बेटे की शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लिया, अब लड़की वाले ही बेटी के लिए कुछ दान देना चाहें तो हम क्या करें' आपने कई बार लोगों को ऐसा कहते हुए जरूर सुना होगा। खुद को दहेज के खिलाफ बताने वाले न जाने कितने लोग दहेज को दान का नाम देकर लड़की वालों से लाखों की रकम लेते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तेजी से चर्चा बटोरी है। हाल ही में मशहूर ऑटोमोबाइल यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ये दिखाया जा रहा है कि उन्हें शादी में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना मिला है। इस वीडियो में इस लेन-देन को 'दहेज नहीं दान' बताया जा रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला कई सवाल भी खड़े कर रहा है और लोग इसके बाद से अरुण पंवार को भी ट्रोल किया जाने लगा है। साथ ही, इस वीडियो के साथ के सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या दहेज को दान का नाम देना ठीक है?
अरुण पंवार एक जाने माने ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं जो अपने यूट्यूब चैनल पर कार का रिव्यू, फीचर्स, माइलेज और कार से जुड़ी अन्य बातें शेयर करते रहते हैं। अरुण कुमार ने साल 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था और इसी चैनल ये ये इतने प्रसिद्द हो गए कि उनके आज यूट्यूब पर 2.41 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में उन्होंने जब अपनी शादी में दहेज को दान का नाम देकर लड़की वालों से बड़ी रकम ली, तो लोगों ने उसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया।
-1770213654825.jpg)
भारतीय समाज में दहेज प्रथा लंबे समय से एक गंभीर सामाजिक समस्या रही है। कानून ने काफी समय से इसे गैरकानूनी घोषित किया है, लेकिन कई लोग अभी भी इसे अलग-अलग नाम देकर शादी के समय लड़की के परिवार से बड़ी संपत्ति और गहने लेते हैं। वास्तव में इसके पीछे समाज में कई गलत धारणाएं और आर्थिक लाभ की प्रवृत्ति भी छिपी होती है। दरअसल दहेज को दान का नाम देना सही नहीं है, बल्कि इसे किसी भी हाल में बंद करने की जरूरत है। दान वास्तव में किसी को भी दिया जाने वाला एक स्वैच्छिक और निःस्वार्थ योगदान होता है। इसे किसी दबाव, मजबूरी या समाजिक अपेक्षा के बिना दिया जाना चाहिए। जब शादी में दी गई इतनी बड़ी रकम को दान का नाम दिया जाए तो यह पूरी तरह से गलत होगा। सवाल यह उठता है कि क्या 21 तोला सोना और 71 लाख रुपये जैसी भारी रकम किसी भी तरह के दान की श्रेणी में आती है? यह एक दान न होकर इसके नाम पर दिया जाने वाला दहेज ही है।
View this post on Instagram
अरुण पंवार जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जिनका हर वीडियो तुरंत चर्चा में आ जाता है उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दहेज को दान का नाम देकर वीडियो शेयर किया जो वास्तव में गलत है और समाज के एक बड़े तबके की सोच को भी दिखाता है कि इतना पैसा होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी डिग्निटी को दिखाने के लिए इतनी बड़ी रकम दहेज़ में ली और उसका दिखावा करके वो शायद ये दिखाना चाहते हैं कि ये उनकी प्रसिद्धि की वजह से उन्हें मिली है। इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाली इस रील को देखने के बाद उनके फैंस का गुस्सा सिर्फ इस बात पर ही नहीं है कि उन्होंने दहेज़ लिया बल्कि नाराजगी यह भी है कि इसे छिपाने के लिए उन्होंने दहेज को दान का नाम दे दिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की SWAT कमांडो काजल कौन थीं? दहेज के लिए पति ने ले ली जान और फिर साले से फोन पर कहा...

यह मामला केवल एक यूट्यूबर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की मानसिकता को भी दिखाता है। आज भी कई परिवार शादी को शोभा और भव्यता के रूप में देखते हैं। यही नहीं न जाने कितनी जगह लड़के की अमीरी की बोली दहेज की मोती रकम के साथ लगाई जाती है और उसे कभी दान तो कभी लड़की वालों की मर्जी का नाम देकर छिपाया जाता है। लोग अक्सर झूठी शान दिखाने के लिए दान और दहेज के बीच अंतर करना भूल जाते हैं। वास्तव में, यदि कोई शादी को दहेज मुक्त बनाना चाहता है, तो इसे केवल शब्दों या वीडियो के कैप्शन से नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए समाज की सोच और मानसिकता दोनों बदलने की जरूरत है।
वास्तविकता यह है कि दहेज कोई परंपरा नहीं है, बल्कि यह संस्कृति के आवरण में छिपा एक बड़ा अपराध है। क्या यह सचमुच एक दान या उपहार है, या सिर्फ दहेज का छिपा हुआ रूप है? आपकी इस बारे में क्या राय है हमें जरूर बताएं। आप अपने विचार हमें [email protected] पर भेज सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।