-1770702437943.webp)
चमक-धमक वाली दुनिया यानि सोशल मीडिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। चिन्नू पप्पू (Chinnu Pappu) जो कि मशहूर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर थी, जिन्हें के. रेशमा के नाम से भी जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहीं। महज 24 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर ने इंटरनेट जगत और उनके लाखों प्रशंसकों को सुन्न कर दिया है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन थी चिन्नू पप्पू और इतनी कम उम्र में क्यों इतना बड़ा फैसला लिय गया। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन थी सोशल मीडिया स्टार चिन्नू पप्पू? पढ़ते हैं आगे...
जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 फरवरी, 2026 की दोपहर की है। कासरगोड के अडूर की रहने वाली रेशमा का शव शहर के पास स्थित उनके एक किराए के फ्लैट में फंदे से लटका हुआ पाया गया।
-1770703696499.jpg)
दोपहर के वक्त जब पड़ोसियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस घटना की सूचना दोपहर करीब 2 बजे मिली, जिसके बाद उन्होंने रेशमा के माता-पिता को इस दुखद खबर के बारे में बताया।
इसे भी पढ़ें - Dhurandhar Explained: एक्शन के शोर में दबी महिलाओं की आवाज? महिला किरदारों को सिर्फ सजावट बना दिया
चिन्नू पप्पू सोशल मीडिया पर एक जाना-माना नाम थीं। बता दें कि इंस्टाग्राम हैंडल पर चिन्नू के 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह ज्यादातर अपनी लोकल भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले वीडियो बनाती थीं। उनके कंटेंट की सबसे बड़ी खासियत लोकल क्यूजीन (Local Cuisine) को बेहद सादगी और प्योर तरीके से पेश करती थी। उनकी वीडियो पर लाखों व्यूज आते थे यानि उसे कई बार देखा जाता था और युवा पीढ़ी के बीच वह काफी फेमस थीं।

चिन्नू की मौत के पीछे का सही कारण अभी नहीं पता चल पाया है, लेकिन शुरुआती में हुई जांच के मुताबिक, उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल तल रही रही थी। ऐसे में बताया जा रहा है कि चिन्नू शादी-शुदा थीं, लेकिन करीब एक महीने पहले ही उनका अपने पति से तलाक हुआ था। उनकी एक चार साल की मासूम बच्ची भी है, जो फिलहाल अडूर में अपने नाना-नानी के पास रह रही है।
कासरगोड पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या तलाक और स्ट्रेस ही आत्महत्या की मुख्य वजह थी या इसके पीछे कोई और भी कारण है, जो उनकी मौत के लिए जिम्मेदार था। पुलिस इसके साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट्स और फोन की भी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें - Genelia-Riteish Love Story: 10 साल तक डेटिंग लेकिन बाउंड्रीज का रखा ख्याल, आज के कपल्स के लिए मिसाल है यह जोड़ी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।