Dhurandhar Explained in Hindi: आज के दौर में स्पाई थ्रिलर फिल्मों का एक अलग ही क्रेज चल रहा है। पठान, टाइगर और वॉर जैसी एक्शन फिल्मों के बीच अब एक नया नाम चर्चा में है- धुरंधर। ऐसे में इस फिल्म के आने वाले सीक्वल का तीखा और गहरा रिव्यू तो पढ़ना बनता है। यह रिव्यू न केवल फिल्म की तारीफ करता है, बल्कि बॉलीवुड में महिलाओं की ईमेज पर गंभीर सवाल भी उठाता है। ऐसे में ये रिव्यू हमारा ध्यान इस तरफ भी आकर्षित करता है आखिर क्या महिलाएं केवल सजावट के लिए मूवी में दिखाई गई?
रिव्यू में फिल्म 'धुरंधर' को एक ऐसा सिनेमैटिक प्रोटीन शेक बताया है जहां हर तरफ केवल पुरुष प्रधान ऊर्जा और भारी एक्शन दिखाई देता है।

फिल्म की कहानी हमजा अली मजारी नाम के एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तानी माफिया के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर देश के लिए खुफिया जानकारी जुटाता है।
फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रूप में एक बार फिर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। उनका किरदार खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद मेग्नेटिक भी है। हालांकि, फिल्म में दिखाई गई हिंसा जैसे- मारना-पीटना, शरीर की खाल खींचना आदि दर्शकों के मन को विचलित कर सकते हैं। रिव्यू के अनुसार, ये फिल्म 'ह्यूमैनिटी' को पीछे छोड़कर केवल 'स्पेक्टेकल' पर ध्यान केंद्रित करती है।
इसे भी पढ़ें - Genelia-Riteish Love Story: 10 साल तक डेटिंग लेकिन बाउंड्रीज का रखा ख्याल, आज के कपल्स के लिए मिसाल है यह जोड़ी
रिव्यू का सबसे जरूरी हिस्सा महिला किरदारों की स्थिति के बारे में बताना है। उन्होंने फिल्म की दो प्रमुख अभिनेत्रियों के किरदारों के बारे में बात की है-
वीडियो के अंत में 'बेचडेल टेस्ट' का जिक्र हुआ, जिसमें यह फिल्म पूरी तरह विफल साबित होती है। जब सिनेमा बार-बार महिलाओं को केवल ट्रॉफी के रूप में दिखाता है, तो दर्शकों की सोच भी वैसी ही बनने लगती है।

अब सबकी नजरें इसके सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' पर हैं। सवाल यह नहीं है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाएगी, बल्कि सवाल यह है कि क्या इस बार महिला किरदारों को केवल फ्रेम के कोने में जगह मिलेगी
इसे भी पढ़ें -Ruhi Singh Chat Leak: कौन हैं रूही सिंह, जिनके नाम से व्हाट्सएप पर वायरल हुईं गंदी बातें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।