herzindagi
Ruhi Singh Chat Leak

Ruhi Singh Chat Leak: कौन हैं रूही सिंह, जिनके नाम से व्हाट्सएप पर वायरल हुईं गंदी बातें?

अभिनेत्री रूही सिंह गंभीर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। अज्ञात व्यक्ति उनके नाम से वॉट्सऐप पर अश्लील चैट वायरल कर रहा है। रूही ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट साझा कर इसे फर्जी बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 13:08 IST

रूही सिंह, 'मस्ती 4' फेम एक्ट्रेस हैं, वह इन दिनों एक गंभीर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। दरअसल, कोई अज्ञात व्यक्ति रूही के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर वॉट्सऐप पर गंदी, अश्लील और 'डबल मीनिंग' बातें कर रहा है। हाल ही में इस तरह की कई आपत्तिजनक चैट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिससे अभिनेत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि रूही सिंह कौन हैं। अगर आप भी इसी सवाल का उत्तर जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रूही सिंह कौन हैं और इन्होंने कैसे की अपने करियर की शुरुआत। पढ़ते हैं आगे...

एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रूही सिंह ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चैट्स के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है और ये साफ किया है कि ये पूरी तरह फेक हैं। उन्होंने कहा कि इन चैट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे इसके लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानता हैं। रूही सिंह ने फर्जी स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं।

ruhi whatsapp leak (2)

ठग उनके नाम से अश्लील इशारे कर रहा है। वहीं, मैसेज में लिखा है, मैं अपनी मस्ती भरी साइड दिखाने के लिए एक क्रेजी फोटोशूट प्लान कर रही हूं। मेरी एक बेबी साइड भी है, वही मेरा असली रूप है... समझ गए ना?

पुलिस में शिकायत दर्ज

हालांकि, रूही ने इस मामले को ज्यादा हल्के में न लेते हुए पुलिस के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही, उन्होंने अपने फैंस से उस संदिग्ध वॉट्सऐप नंबर को ब्लॉक करने और किसी भी झांसे में न आने की भी अपील की है। बता दें कि यह घटना सेलिब्रिटीज के नाम पर होने वाले डिजिटल फ्रॉड का एक और डरावना उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें - एक दूजे के होने वाले हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर? वायरल हो रही इस खबर ने इंटरनेट पर बटोरीं सुर्खियां

कौन हैं रूही सिंह?

रूही सिंह मनोरंजन जगत का एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड तक एक खास पहचान बनाई है। उनके करियर की शुरुआत ग्लैमर की दुनिया से हुई, जहां उन्होंने साल 2011 में 'फेमिना मिस इंडिया ईस्ट' में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। इसी के बाद से लोग इन्हें जानने लगे। हालांकि, उनकी सफलता का सिलसिला यहीं नहीं थमा था।

ruhi whatsapp leak

साल 2012 में उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया' के टॉप-10 में भी जगह बनाई थी और उसी साल मिस यूनाइटेड नेशंस कंपटीशन में भारत का गौरवशाली प्रतिनिधित्व किया।

फिल्मी जगत में कैसे बनाई पहचान?

सोशल मीडिया पर भी रूही काफी फेमस हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख से अधिक चाहने वाले हैं। ऐसे में बता दें कि फिल्मी सफर और डिजिटल डेब्यू रूही ने साल 2015 में मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग से सबके मन में जगह बनाई। वे चक्रव्यूह, स्पॉटलाइट, परछाई, बैंग बैंग और रनअवे लुगाई जैसी चर्चित वेब सीरीज में अहम भूमिकाओं में नजर आईं।

इसे भी पढ़ें - गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, वायरल डांस वीडियो पर मचा बवाल तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

बता दें कि एक खास उपलब्धि उनके नाम और भी है, जो शायद ही आप लोगों को पता हो, कि वे प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री 'द वर्ल्ड बिफोर हर' का हिस्सा भी रहीं हैं, जिसे प्रतिष्ठित एमी (Emmy) अवॉर्ड्स में नामांकन मिला था।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।