herzindagi
 noida viral video

Noida Viral Video: बीच रोड अश्लील इशारे कर महिला को परेशान करते दिखे युवक, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सड़क सुरक्षा की चिंता; जानें ऐसी स्थिति में क्या करना चहिए?

नोएडा में एक बार फिर ऐसी घटना हुई है जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कार सवार कुछ युवक बीच सड़क पर दूसरी कार में बैठी एक महिला और उसके परिवार की तरफ अश्लील इशारे करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी घटना और ऐसी स्थिति से आपको कैसे बाहर निकलना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 14:29 IST

घर से निकलते ही, वर्कप्लेस पर या राह चलते हुए कितनी सुरक्षित हैं महिलाएं? इस सवाल के जवाब खोजने में न जाने कितना समय लगेगा, लेकिन रोज ऐसी कोई न कोई घटना सामने आ ही जाती है जो महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाती है। अभी सवाल यह नहीं है कि महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, बल्कि हर महिला को अपनी सुरक्षा के लिए सही कदम उठाने के लिए जागरूक करना जरूरी है। इसी सुरक्षा को देखते हुए हमारी वेबसाइट हरजिंदगी ने एक ऐसा ही कैंपेन शुरू किया है जिसका नाम है 'सेफ्टी ऑन व्हील्स' इस कैंपेन में हर ऐसी कई घटनाओं के बारे में बता रहे हैं जो किसी महिला की आप बीती है और साथ ही, उससे बाहर निकलने के लिए आपको क्या कदम उठाने चाहिए इसके बारे में भी बता रहे हैं। हाल ही में नोएडा में भी एक ऐसी घटना सामने आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है जिसमें कुछ मनचले युवकों को दूसरी कार जिसमें महिला और उसकी फैमिली बैठी है उसकी तरफ अश्लील इशारे कर रहे हैं और उनकी तरफ देखकर फ्लाइंग किस कर रहे हैं। आइए जानें क्या है पूरा मामला और ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

रास्ते में इशारे कर परिवार को परेशान करने वाली घटना

noida incident

यह घटना नोएडा की है जिसमें एक महिला और उसका पूरा परिवार कार से कहीं जाता हुआ दिखाई दे रहा है और उसके पास से दूसरी लाल रंग की गाड़ी MG हेक्टर में कुछ युवक कार की तरफ देखते हुए अश्लील इशारे करते दिखाई दे रहे हैं। ये पूरा वीडियो Being Political नाम के एक यूज़र ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है और इसे देखते ही पूरी घटना तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि कैसे एक युवक दूसरी गाड़ी में बैठी लड़की की तरफ इशारा कर रहा है और लड़की थोड़ी घबराई हुई सी बैठी है। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए यूजर ने ये भी लिखा है कि 'नोएडा की रातें और भी डरावनी हो गईं लाल एमजी हेक्टर में सवार लड़के एक परिवार की कार का पीछा करते हैं, फ्लाइंग किस करते हैं और अश्लील इशारे करते हैं जैसे कि यह कोई मनोरंजन हो। ऐसे मसखरे सड़कों को अपना खेल का मैदान समझते हैं, अब समय आ गया है कि नोएडा पुलिस उन्हें असली अंजाम दिखाए।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही नोएडा फेज 3 थाना पुलिस ने मामले की पूरी जांच की और गाड़ी को ट्रेस करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और मिली जानकारी के अनुसार उनका नाम अमित कुमार निवासी और अभिषेक है जो नोएडा की जेवीएस सोसायटी में रहते हैं। इसके बारे में पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर ने ट्वीट करके बताया है। वीडियो रिकॉर्ड को भी सबूत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं  किया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा उनके कमेंट के रूप में बाहर आने लगा। वहीं पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वो इस तरह की घटनाओं की तुरंत सूचना दें।

यह भी पढ़ें- Aap Beeti: 'मैं खड़ी थी और उसने मुझे देखकर अपनी जिप खोली और ...' खचाखच भरी मुंबई लोकल में मेरे साथ हुआ कुछ ऐसा

what to do if travel alone at night

रात के समय कोई अपनी गाड़ी का पीछा करे तो कहां शिकायत करें

  • अगर आप रात के समय अकेली या परिवार के साथ सड़क पर यात्रा कर रही हैं और कोई अपनी गाड़ी का पीछा करे या फिर आपको बिना वजह परेशान करे तो सबसे पहले आप इसकी सूचना 100 या 112 नंबर पर पुलिस को दें। आप पुलिस को सोचना देने के साथ अपनी लोकेशन साझा करें और उनसे कनेक्टेड रहें।
  • महिलाएं अगर अकेले ट्रेवल कर रही हैं वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1091 पर भी कॉल कर सकती हैं। इस नंबर पर कॉल करने पर तुरंत सहायता मिलती है।
  • कभी भी आप पीछा करने वाले के इशारा करने पर या किसी भी सुनसान सड़क पर अपनी गाड़ी न रोकें और गाड़ी के शीशे और दरवाजे अच्छी तरह से बंद रखें।  
  • पीछा करने वाली का गाड़ी नंबर, मोड नंबर तुरंत नोट करें और संभव हो तो उसकी फोटो क्लिक करके पुलिस को भेज दें।
  • परिवार या किसी करीबी व्यक्ति को अपनी लाइव लोकेशन शेयर करें और बीच-बीच में घटना के बारे में जानकारी देती रहें।
  • अगर आप समस्या से जल्दी बाहर नहीं आ पाईं और मदद सही समय पर नहीं मिली तो आप इसकी FIR नजदीकी थाने में जाकर जरूर लिखवाएं।

यह भी पढ़ें- Aap Beeti:‘वो लगातार मेरे हिप्‍स पर अपना प्राइवेट पार्ट...’,मेट्रो में महिला के साथ हुई शर्मनाक हरकत, कहानी सुन सिहर जाएंगी आप, जानें Sexual Assault होने पर क्या करना चहिए?

महिलाओं के साथ राह चलते ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, लेकिन हमें इससे डरने के बजाय बाहर निकलने के तरीके ढूंढने की जरूरत है जिससे वास्तव में महिला सुरक्षा पर मुहर लगाई जा सके।

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।