Tue Mar 3, 2026 | Updated 03:50 AM IST
herzindagi
Holi destinations India

बरसाना या उज्‍जैन ही क्‍यों? भारत के इन शहरों में भी होती है जबरदस्‍त होली; ट्रैवल ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर लें नाम

Best Holi Destinations: होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से पूरे देश में मनाई जाती है, लेकिन कुछ जगहों की होली इतनी जबरदस्त होती है कि वहां शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आज के इस लेख में हम भारत के उन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 12:26 IST

Holi Destinations Best Places: होली का त्योहार इस साल 4 मार्च को मनाया जाएगा। आज यानी 2 मार्च को होलिका दहन है। कुछ लोग इस पर्व को लेकर इतना एक्साइटेड होते हैं कि वह उस शहर में जाते हैं, जहां कि होली वर्ल्ड फेमस हो। आजकर की होली न केवल मोहल्ले तक सीमित है बल्कि ग्लोबल ट्रैवल एक्सपीरियंस बन चुकी है।

देश-विदेश से लोग होली को करीब से देखने के लिए काशी, मथुरा-बरसाना या फिर उज्जैन जाते है। कहीं शाही अंदाज में होली दहन तो कहीं ढोल-नगाड़े की ताल पर रंगों की धूम देखने को मिलती है।

अगर आप होली के मजे को दोगुना करने के लिए लोकेशन खोज रही है, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको भारत के उन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रंगों के धमाल को देखने देश ही नहीं बल्कि बाहर से भी लोग आते हैं।

पुष्कर की होली (Holi Destinations India)

Pushkar Holi Celebration in India

रंगों की फुहार देखने के लिए आप पुष्कर जा सकती हैं। यह शहर न केवल देशी बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी खास पंसद बन चुका है। यहां होली से करीब 5 दिन पहले से ही रगों का माहौल बन जाता है। ढोल की थाप, डीजे म्यूजिक और देर रात तक चलने वाली रंगों की मस्ती शहर को पार्टी हब बनाता है।

इसे भी पढ़ें- भारत के अलग-अलग राज्यों में किस नाम से मनाई जाती है होली, जानें

जयपुर की होली (Places To Celebrate Holi In India)

best holi destinations

गुलाबी शहर के जान में पहचान पाने वाला जयपुर की होली रंग परंपरा और मॉर्डनाइजेशन का खूबसूरत संगम माना जाता है। होली के मौके पर यहां पर्यटन विभाग द्वारा होली सांस्कृतिक प्रोग्राम कराए जाए है. जहां फोक सॉग्न, फोक डांस और पारंपरिक खाने माहौल को खास बनाते हैं।

उदयपुर की होली (Traditional Holi experiences India)

udaipur royal holi

पुष्कर, जयपुर के अलावा आप उदयपुर भी होली मनाने जा सकती हैं। सिटी पैलेस में मेवाड़ होलिका दहन की परंपरा राजघराने की मौजूदगी में मनाया जाता है। शाही जुलूस, पारंपरिक वेशभूषा और ऐतिहासिक माहौल के बीच होलिका दहन का नजारा होली सेलिब्रेशन की मेमोरी लिस्ट में शामिल होने वाला होता है। इसके साथ ही मेनार गांव की बारूद की होली का विश्व प्रसिद्ध है।

जोधपुर की होली (Best places to celebrate Holi in India)

jodhpur holi celebration

ब्लू सिटी जोधपुर की होली भी देखने लायक होती है। अगर आप होली के मौके पर रंगों का धमाल देखने का सोच रही हैं, तो यह सिटी बेस्ट है। यहां मेहरानगढ़ किले की तलहटी और पुरानी शहर की गालियों में स्थानीय लोग डांस करते हैं और लोक रंग का माहौल जमाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Holi 2026 Celebrations in Lucknow: इन जगहों पर खेली जाएगी जबरदस्‍त होली, फैम‍िली के साथ जा सकती हैं आप

होली के त्योहार को खास बनाने के लिए अपने ट्रेवल लिस्ट में इन जगहों को शामिल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Shutterstock 





यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।