
होली का पर्व केवल त्योहार नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का सबसे रंगमय उत्सव है। यह पर्व केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। विदेशी नागरिक भी इसे पूरे जोश और उमंग के साथ मनाने के लिए खास होली के त्योहार में भारत आते हैं। लेकिन, क्या आपको भी लगता है कि भारत में इस पर्व को केवल होली के नाम से ही जाना जाता है? अगर हां, तो आप गलत है। होली केवल एक नाम से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग रूपों और परंपराओं में मनाई जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है और हर राज्य में इसकी अनूठी पहचान है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पर्व के अलग-अलग नामों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

आपने कई बार लोगों से फगुआ नाम भी सुना होगा। फगुआ होली गीत भी गाया जाता है। दरअसल, यह भी होली को संबोधन करने का एक नाम है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग इसे फगुआ के नाम से जानते हैं। यहां लोग इस पर्व को फगुआ और फाग क नाम से भी बुलाते हैं।
हरियाणा में लोग होली को धुलेंडी या दुलंडी के नाम से जानते हैं। इसका नाम खास तौर पर हरियाणा भाभी और देवर के बीच खेली जाने वाले होली के लिए होता है। इससे आप समझ सकते हैं कि देश में एक ही पर्व को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से बुलाया जाता है।

दोल उत्सव बंगाल में खेला जाता है। इसे होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व को लोग बंगाल में दोल के नाम से ही बुलाते हैं। जगन्नाथ मंदिर में भी इस त्योहार को दोल उत्सव के नाम से मनाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Holika Dahan 2025: क्या होलिका दहन के दौरान छोटे बच्चों के साथ करनी चाहिए परिक्रमा?
राजस्थान में इस होली को छारंडी के नाम से जाना जाता है। भले ही इसका नाम अलग है, लेकिन लोग रंगों से ही इस पर्व को मनाते हैं। इसमें लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और पानी रंगों को मिलाकर होली खेलते हैं।

जिस पर्व को पूरा देश होली के नाम से मनाता है। वहीं पंजाब में इसे ‘होला मोहल्ला’ के नाम से भी मनाया जाता है। यह पर्व सिख समुदायों के लिए खास होता है और इसे मनाने का तरीका भी अलग होता है। इस पर्व को पंजाब में 14 मार्च से 16 मार्च तक मनाया जाएगा। इस पर्व में लोग दूर शहरों से शामिल होने के लिए जाते हैं। देश में अलग-अलग जगह होली कैसी खेली जाती है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आखिर होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसका महत्व
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।