herzindagi
image

कहीं फल तो कहीं फूल... भारत के अलावा इन देशों में कुछ इस तरह खेली जाती है होली

Holi 2025: भारत में होली एक ऐसा पर्व है, जिसे हर कोने में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत में इस दिन पर लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विदेशों में इस पर्व पर रंग नहीं बल्कि फल, पानी और अन्य चीजों से मनाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-12, 18:37 IST

How is Holi celebrated in Foreign Countries: होलिका दहन और होली का त्योहार भारत में तो हर साल धूमधाम से मनाया जाता ही है, लेकिन यह पर्व विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर पर भारतीय प्रवासियों के बीच और उनके साथियों के द्वारा होली के रंगों का यह उत्सव इंटरनेशनल लेवल पर फैल चुका है। विभिन्न देशों में होली का आयोजन अब न सिर्फ भारतीय समुदाय, बल्कि अन्य संस्कृतियों के लोग भी मिलकर करते हैं। हालांकि भारत में यह पर्व रंगों के साथ खेली जाती हैं। लेकिन विदेशों में इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा है, जहां पर होली के मौके पर लोग एक-दूसरे को संतरा फेंक कर मारते हैं, उसका नाम इटली है।

ऐसे में कई अन्य देश हैं, जहां पर होली अलग तरीके से खेली जाती हैं। यहां हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर रंग के बजाय अन्य चीजों से होली खेली जाती है।

नेपाल में कैसी मनाई जाती है होली?

How is Holi celebrated in other countries

नेपाल में होली के रीति-रिवाजों में विभिन्न स्थानों पर थोड़ी भिन्नता देखने को मिलती है। काठमांडू में होली के एक सप्ताह पहले बांस का खम्भा गाड़ा जाता है, जिसमें विभिन्न रंगों के कपड़े लटकाए जाते हैं। यह विशेष परंपरा होली के पहले सप्ताह को मजेदार बनाने के लिए होती है। यह स्थानीय लोगों के लिए एक सांस्कृतिक प्रतीक है। इस दौरान लोग खुशी और रंगों के साथ मिलकर त्योहार की तैयारी करते हैं, जिससे पर्व का माहौल और भी रंगीन और उत्साही बन जाता है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की इन जगहों पर जाएं होली पार्टी करने, यादगार हो जाएगा त्योहार

अमेरिका में कैसे खेली जाती है होली?

holi celebration around the world

होली का पर्व न केवल भारत बल्कि अमेरिका में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अमेरिका में इसे 'फेस्टिवल ऑफ कलर्स' के नाम से जाना जाता है। यहां पर लोग एक-दूसरे पर रंग फेंकते और साथ ही गीत-गाकर डांस करते हैं।

न्यूजीलैंड में कैसे खेली जाती है होली?

होली का पर्व न्यूजीलैंड में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस देश में होली को वानाका के नाम से जाना जाता है। यहां पर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी मिलकर उत्सव मनाते हैं और रंग खेलते हैं। न्यूजीलैंड में होली का आयोजन 6 दिनों तक चलता है, जो लोगों के लिए एक विशेष होता है।

ऑस्ट्रेलिया में कैसे मनाया जाता है होली?

How is Holi celebrated in other countries

भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया में भी होली का आनंद लिया जाता है, लेकिन यहां हर दो साल में एक बार ही यह पर्व मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में होली को वाटरमेलन के नाम से जाना जाता है। इस दौरान यहां पर लोग रंगों की जगह तरबूज एक-दूसरे पर फेंक कर मारते हैं।

कंबोडिया में कैसे खेली जाती है होली?

कंबोडिया में होली पर्व को एक विशेष नाम से जाना जाता है, जिसे चोल चन्नम थमे कहा जाता है। इसमें लोग एक-दूसरे पर पानी फेंकते हुए खुशियों बांटते हैं। साथ ही नाचते-गाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Holi Latest Song: रंग-गुलाल के साथ मोहल्ले में धूम मचाने के लिए परफेक्ट रहेंगे ये होली सॉन्ग, त्योहार का मजा भी हो जाएगा दोगुना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।