Holi Party Decoration Ideas: होली के मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही फोटो क्लिक करना पसंद करते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग इस दिन को और भी खास बनाने के लिए जरूरी है कि आपकी पार्टी का माहौल भी उतना ही रंगीन हो। यदि आप अपनी होली पार्टी छत पर करने का सोच रहे हैं। लेकिन अमूमन लोगों को ऐसा लगता है कि डेकोरेशन करने में अच्छा खास खर्च आएगा, तो आपको बता दें कि आप इसे सजाना कुछ महंगा नहीं है। आप केवल 5-10 रुपये की चीजों से भी अपनी छत को होली पार्टी के लिए सजा सकती हैं। साथ ही यहां पर क्लिक की गई तस्वीर को आप बिना एडिट किए पोस्ट कर दोस्तों से तारीफ बटोर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे सस्ते और यूनिक डेकोरेशन आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं,जो आपकी होली पार्टी को बना देंगे खास।
बैलून सबसे सस्ती और आसान डेकोरेशन चीज है। आप विभिन्न रंगों के बैलून लेकर उन्हें छत पर लटका सकते हैं या इधर-उधर फैला सकते हैं। बैलून पार्टी के माहौल को और भी रंगीन बनाते हैं और फोटो के लिए एक बेहतरीन बैकग्राउंड भी देते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन खराब चीजों से सजाएं होली पर अपना घर, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
आप 5-10 रुपये में रंग-बिरंगे कागज से झालर और चेन बना सकते हैं। इन्हें छत, दीवार या किसी भी जगह पर लटका कर आप आसानी से रंगीन माहौल बना सकते हैं। ये सस्ती होने के बावजूद बहुत आकर्षक लगती हैं। इसके अलावा आप न्यूज पेपर की मदद से इन झालरों को भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। पेपर चेन बनाना बहुत ही आसान है। बस रंगीन पेपर स्ट्रिप्स को जोड़कर छत पर लटका सकते हैं।
कागजी फूलों से आप छत को बहुत ही खूबसूरत बना सकते हैं। आप कुछ रंगीन कागज से फूल बना सकते हैं और उन्हें छत पर लटका सकते हैं। ये सजावट न केवल रंगीन होती है, बल्कि पार्टी के मूड को भी हाईलाइट करती है। इसके अलावा आप रंगीन कागज से फूल बनाकर उन्हें एक धागे में बांधकर छत पर लटका सकते हैं। इसे बनाने के लिए बस कुछ कागज और धागे की जरूरत पड़ेगी और आपकी छत पर एक रंगीन माहौल बन जाएगा।
पुरानी पानी की बोतलें लें और उन पर रंगीन रैपिंग पेपर लपेटें। फिर अंदर छोटे-छोटे दीपक रखें। जब इन लाइट्स को जलाया जाएगा, तो ये बेहद सुंदर और आकर्षक दिखेंगी। इसके साथ ही होली के मौके पर प्लेन पेपर पर हैप्पी होली, होली है, रंग भरी होली जैसे टेक्स्ट लिखकर इसे कलर करके स्टिकर तैयार कर दीवार पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Holi 2025 Table Decoration: रंग-गुलाल और फलों से इस तरह सजाएं टेबल, होली पर घर आए मेहमान-पड़ोसी हर कोई करेगा तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।