
Holi Special Indo Western Outfit Designs: होली का त्योहार जैसे ही पास आता है, हर तरफ रंग ही रंग नजर आते हैं। ऑफिस में तो होली सेलिब्रेशन की तैयारियां 15 दिन पहले से होने लगती हैं। हर कोई प्लान करता है कि कैसे इस दिन को सेलिब्रेट किया जाए। वहीं ऑफिस में काम करने वाले लोग भी इस दिन के लिए आउटफिट सिलेक्शन पहले से ही करने लगते हैं। इसलिए अपने लिए हमेशा कुछ अलग पहनने के लिए खरीदते हैं। आइए बताते हैं आप ऑफिस होली पार्टी में किसी तरह के इंडो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं।
ऑफिस होली पार्टी में खूबसूरत नजर आएंगी। जब आप ए लाइन ड्रेस को स्टाइल करेंगी। ए लाइन ड्रेस में जरूरी नहीं है कि वेस्टर्न ड्रेस आए। इसमें स्ट्रेट कुर्ती और पैंट आती है, जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप अच्छी नजर आएंगी। बस आपको इसमें कुछ अलग तरह के डिजाइन पैटर्न को चुनना होगा। इससे आपकी होली की तस्वीरे भी सबसे अलग नजर आएगी।

आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के इस डिजाइन को ट्राई करते हैं। इस तरह के आउटफिट भी पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको शॉर्ट कुर्ती और शरारा मिलेगा। आप चाहें तो कुर्ती के साथ डार्क कलर जींस को वियर कर सकती हैं, ताकि ये आउटफिट पहनने के बाद सुंदर लगे। आपको मार्केट में इस तरह के आउटफिट के ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे।

अगर आपको ऑफिस होली पार्टी में कुछ अलग ट्राई करना है, तो इसके लिए आप टॉप प्लाजो विद श्रग को स्टाइल कर सकती हैं। श्रग पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। श्रग के मैचिंग प्रिंट वाला प्लाजो मिलता है, जिसे आप टॉप के साथ मैचिंग करके स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका ऑफिस होली पार्टी लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप सुंदर नजर आ सकती हैं। आपको इस तरह के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Office Wear Cotton Sarees: ऑफिस में दिखना है प्रोफेशनल और स्टाइलिश, ट्राई करें कॉटन साड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइंस
ऑफिस की होली पार्टी में पहनने के लिए आप धोती स्टाइल आउटफिट को पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में भी आपकी तस्वीर अच्छी नजर आएगी। इसके साथ आप चाहें तो दुपट्टा ले सकती हैं, वरना आप इसे सिंपल तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के आउटफिट डिजाइन के आइडिया आपको आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: T-Shirt से लेकर रंग-बिरंगे सूट तक होली के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट आइडिया, आज ही करें ऑर्डर
इस बार ऑफिस की होली पार्टी में इन आउटफिट्स को स्टाइल करें, जिसे वियर करके आप अच्छी लगेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/ Ragavi, LABEL ADITI HUNDIA, Fusionic
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।