
होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, बाजर रंगों और रंग-बिरंगे कपड़ों से भर गया है। महिलाएं अभी से सोचने लगी हैं कि इस बार होली पार्टी में कैसा लुक लिया जाए। एथनिक लुक के साथ स्टाइलिश टच देने के लिए कई महिलाओं को लॉन्ग स्कर्ट वाला स्टाइल भी पसंद आता है। लॉन्ग स्कर्ट आरामदायक होती है, जो होली खेलने में आरामदायक रहती है। स्कर्ट पर पानी गिरने पर यह शरीर से चिपकता नहीं, जिसकी वजह से यह दिखने में खराब नहीं लगता। होली पार्टी में जाने का प्लान बना रही महिलाओं को कपड़ों का कलेक्शन भी कम्फर्ट के हिसाब से ही चुनना पड़ता है। लॉन्ग स्कर्ट की खास बात यह है कि इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होली पार्टी के अलग-अलग लुक के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कुछ स्टाइल सिंपल होने के बाद भी आपके लुक को अलग कर देते हैं। लॉन्ग स्कर्ट के साथ शर्ट को बांधकर पहनने का ट्रेंड भी उन्हीं में से एक है। अगर आप बांधकर नहीं पहनना चाहती हैं, तो शर्ट को इन करके भी पहन सकती हैं। इस लुक को भी महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह आइडिया बेस्ट है।
खास बात यह है कि इस लुक को तैयार करने में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। मात्र 300 से 400 रुपये में आपको स्कर्ट मिल जाएगी और शर्ट भी 200 रुपये तक आसानी से मिल जाएगी।
image credit- WeRIndia.com/pinterest
लॉन्ग स्कर्ट को आप पूरा लहंगा लुक बनाना चाहती हैं, तो दुपट्टा और ब्लाउज करे साथ भी कैरी कर सकती है। ब्लाउज और स्कर्ट का कॉम्बिनेशन इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बेस्ट है। जितना स्टाइलिश इसका ब्लाउज होगा, उतना ही यह अच्छा लुक देगा। अगर आपकी स्कर्ट फ्लोई या घेरदार है, तो ऊपर से फिटेड ब्लाउज पहनें। हाई-वेस्ट स्कर्ट के साथ क्रॉप्ड ब्लाउज बहुत सुंदर लगता है।
इसे भी पढ़ें-T-Shirt से लेकर रंग-बिरंगे सूट तक होली के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट आइडिया, आज ही करें ऑर्डर

image credit- black rose/pinterest
फिटेड टॉप और फ्लोई स्कर्ट का लुक भी होली के लिए बेस्ट होता है। यह आपको मॉडर्न लुक देता है। अगर आपकी स्कर्ट ढीली और घेरदार है, तो आपको फिटिंग वाला टॉप पहनना चाहिए। अगर टॉप ओवर साइज है या ढीली है, तो आप इसमें नीचे की तरफ गाठ लगा सकती हैं। हाई-वेस्ट स्कर्ट के साथ भी क्रॉप्ड टॉप का कॉम्बिनेशन बहुत ट्रेंडी होता है।

image credit- nangogo/pinterest
अगर आपको सिंपल लुक चाहिए, तो आप कुर्ते के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अक्सर लोग फेस्टिव सीजन, होली या कैजुअल आउटिंग के लिए ऐसा लुक देते हैं। यह स्टाइल न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है, बल्कि पहनने में भी आरामदायक होता है। ध्यान रखें कि कुर्ता शॉर्ट कैरी करें। लंबे कुर्ते आपको क्लासी लुक नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें- ट्राई करें ये 4 अनारकली शॉर्ट कुर्ती, खूबसूरती और स्टाइल का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन

image credit- saeee/piterest
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।