अनारकली शॉर्ट कुर्ती का चलन इन दिनों बहुत बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप भी एक जैसे कपड़े पहनकर ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती है, तो आपके लिए यह खबर खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट शार्ट अनारकली कुर्ती डिजाइन बताएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा।
फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट कॉलर अनारकली शॉर्ट कुर्ती
अगर आप ऑफिस और कॉलेज में पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही है और अपने लुक को भीड़ से हटकर बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट कॉलर अनारकली शॉर्ट कुर्ती एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की कुर्ती आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएगी या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती है। यह कुर्ती आपके लुक को बेहतर बनाने के साथ ही आपको कम्फर्ट लुक देने में मदद करेगी।
पफ स्लीव्स वी नेक फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली शॉर्ट कुर्ती
अगर आप ऑफिस या कॉलेज में पहनने के लिए शॉर्ट कुर्ती की तलाश में है, तो आपके लिए यह पफ स्लीव्स वी नेक फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली शॉर्ट कुर्ती भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की शॉर्ट कुर्ती इन दिनों बहुत चलन में है। ऐसे में यह आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगी। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:कुर्ती लुक में लग जाएंगे चार चांद, जब बनवाएंगी ऐसी डिजाइनर स्लीव्स
फ्लोरल प्रिंटेड प्योर कॉटन अनारकली शॉर्ट कुर्ती
अगर आप किसी ट्रिप पर जा रही हैं और वहां पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो आप अपनी किसी भी ट्रिप पर इस खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड प्योर कॉटन अनारकली शॉर्ट कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपके लुक को डिफरेंट बनाने में मदद करेगी। यही नहीं आप इसे पहनकर आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
प्रिंटेड अनारकली शॉर्ट कुर्ती
अगर आप किसी देवस्थान पर दर्शन के लिए जाने वाली है और वहां पहनने के लिए कुर्ती तलाश रही है, तो एक जैसी कुर्ती पहनने के बजाय आप इस खूबसूरत प्रिंटेड अनारकली शॉर्ट कुर्ती को ट्राई कर सकती है। इस तरह की कुर्ती आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगी। यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों