Wed Feb 18, 2026 | Updated 03:39 AM IST
herzindagi
image

Holi Special Kurti Designs: होली पर दिखना है सबसे अलग, ट्राई करें ये ट्रेंडी मल्टी कलर कुर्तियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Holi Ke Liye Kurti Designs: होली में अलग दिखने के लिए आप भी मल्टीकलर कुर्तियों को पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती डिजाइंस पहनने के बाद अच्छी लगती हैं। साथ ही इससे लुक भी अच्छा नजर आता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 18:32 IST

Holi Ke liye Kurti Designs For Women: होली का त्योहार खास होता है। इस दिन हर कोई अच्छा दिखने के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल करता है। आप इस बार होली पर पहनने के लिए मल्टी कलर डिजाइन वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। कुर्ती में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। बस आपको इन्हें सही डिजाइन में खरीदना होगा। आइए बताते हैं किस तरह की कुर्ती को आप वियर कर सकती हैं।

मल्टी कलर अनारकली कुर्ती करें स्टाइल

होली पर कम्फर्टेबल आउटफिट पहनने के लिए आप मल्टी कलर अनारकली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। अनारकली कुर्ती पहनने के बाद आप सुंदर नजर आएगी। साथ ही आपकी होली की तस्वीर भी अच्छी आएगी। इस तरह की कुर्ती आपको अलग-अलग तरह के फैब्रिक में मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, जिसे आप कॉन्ट्रास्ट कलर वाले बॉटम के साथ वियर कर सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा लगे।

1 - 2026-02-17T134501.235

बड़े प्रिंट डिजाइन वाली कुर्ती

होली के मौके पर पहनने के लिए आप बड़े प्रिंट डिजाइन वाली कुर्ती को पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें स्लीव्स का डिजाइन भी आप शॉर्ट या फुल अपनी पसंद के हिसाब से ले सकती हैं। इस कुर्ती का मल्टीकलर प्रिंट और भी अच्छा लगेगा, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 400 से 500 रुपये में मिल सकती है।

4 - 2026-02-17T134509.437

कॉलर डिजाइन वाली मल्टी कलर कुर्ती

अगर आपको कॉलर डिजाइन कुर्ती पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप मल्टीकलर कुर्ती के इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको व्हाइट कलर के साथ कई सारे अलग-अलग रंग देखने को मिल जाएंगे, जिसे ट्राई करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा। इस तरह की कुर्ती के साथ बॉटम भी मैचिंग डिजाइन वाला ले सकती हैं, ताकि ये दोनों चीजें पहनने के बाद आपके ऊपर सुंदर लगे।

2 - 2026-02-17T134507.880

इसे भी पढ़ें: Short Kurti Designs: ऑफिस में पहनें ये शॉर्ट कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

मिरर वर्क डिजाइन वाली मल्टी कलर कुर्ती

आप होली पर खूबसूरत नजर आएंगी, जब आप मिरर वर्क वाली मल्टीकलर कुर्ती को वियर करेंगी। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें आपको मल्टीकलर थ्रेड वर्क मिलता है। साथ ही इसमें मिरर वर्क भी मिल जाता है। इससे कुर्ती और भी ज्यादा अच्छी नजर आती है। साथ ही इसे पहनने के बाद आपका होली लुक और भी अच्छा लगता है। इस तरह की कुर्ती को आप धोती या पैंट के साथ वियर कर सकती हैं।

3 - 2026-02-17T134506.204

इसे भी पढ़ें: Kurti Pants With Dupatta: ऑफिस में डेली वियर के लिए बेस्ट हैं कुर्ती-पैट्स के साथ दुपट्टे वाले ये सेट, देखें डिजाइंस

इस बार होली पर पहनने के लिए इन कुर्ती डिजाइंस को ट्राई करें, जिसे वियर करने के बाद आप अच्छी लगेंगी। साथ ही आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ ZIMI LIFESTYLE, GLOSIA DESIGN,
Indo Era

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।