
Holi Special White Short Kurti: कुछ ही दिनों में होली का खास पर्व आने वाला है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं होली वाले दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी होली लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन कुर्ती डिजाइंस के बारे में।
होली के खास मौके पर अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह का लेटेस्ट थ्रेड वर्क सिल्क क्रेप शॉर्ट कुर्ता को जींस या प्लाजो के साथ पहनकर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। इस तरह की व्हाइट कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

आप चाहें, तो इस साल होली के खास मौके पर अपने ऑफिस में होने वाले इवेंट के दौरान इस तरह की ए-लाइन प्रिंटेड शॉर्ट व्हाइट कुर्ती को जींस के साथ पहनकर अपने लुक को डिफरेंट और स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

अगर आप भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और होली के इस खास मौके को यादगार बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह का खूबसूरत सफेद ऊनी आरी कढ़ाई वर्क शॉर्ट व्हाइट कुर्ता को प्लाजो या जींस के साथ पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

अगर आपको शॉर्ट कुर्ती पहनने का बहुत शौक है और आप इस बार होली के फेस्टिवल पर शॉर्ट कुर्ती पहनने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह की फ्लेयर्ड स्लीव्स और सीक्विन डिजाइन कुर्ती को होली के खास मौके पर पहनकर अपने लुक को यादगार और खास बना सकती हैं। ऐसी कुर्ती आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- होली के दिन सूट के साथ शामिल करें इस तरह के दुपट्टे, मिलेगा स्टाइलिश लुक

आप चाहें, तो इस साल होली लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह की फ्लोरल एम्ब्ड़रॉइडरी व्हाइट एंड ब्लू शॉर्ट व्हाइट कुर्ती को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी व्हाइट कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो होली पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी मिल जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Anouk/House of Chikankari/HOUSE OF KARI/First Resort by Ramola Bachchan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।