
गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद अधिकतर महिलाएं अपने फैशन में कई तरह के बदलाव कर देती हैं। वह ऐसे कपड़ों की तलाश में होती हैं, जिसमें वह कंफर्टेबल और स्टाइलिश दोनों लुक क्रिएट कर सके। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती डिजाइन बताएंगे, जो आपके ऑफिस लुक के लिए बेस्ट हो सकती है।
अधिकतर वर्किंग वुमन रोजाना ऑफिस में क्या पहने इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो अब आप किसी भी जींस या ट्राउजर के साथ इस तरह की प्रिंटेड हॉल्टर नेक प्योर कॉटन शॉर्ट कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी शॉर्ट कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो खासकर वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हो सकती है।

अगर आप अपने ऑफिस में भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और खूबसूरती में चार चांद लगाने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह लेटेस्ट और डिजाइनर स्क्वायर नेक स्लीवलेस प्योर कॉटन कुर्ती भी एकदम परफेक्ट ऑप्शन रहेगी। इसे आप अपने ऑफिस में पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और ऑफिस लुक को भी शानदार बना सकती हैं।

अगर आप अपने ऑफिस में एक जैसे कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की कॉटन नॉच नेक स्ट्रेट शॉर्ट कुर्ती को शामिल कर अपने ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसी शॉर्ट कुर्ती आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी और रॉयल लुक देगी।

ऑफिस में पहनने के लिए आप फॉर्मल आउटफिट के अलावा इस तरह की पीच कलर थ्रेड वर्क शॉर्ट कुर्ती को भी शामिल कर सकती हैं, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है और अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। आप ऐसी कुर्ती को नजदीकी बाजार में किसी भी शॉप पर फोटो दिखाकर खरीद सकती है या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी कुर्ती मिल जाएगी।

गर्मी के मौसम में हल्के और खूबसूरत कपड़ों की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह फ्लेयर्ड स्लीव स्क्वायर नेक शॉर्ट कुर्ती सही रहेगी, जो खास करके गर्मी में पहनने के लिए सही हो सकती है। इस तरह की शॉर्ट कुर्ती को आप जींस या ट्राउजर के साथ कंट्रास्ट मैचकर पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती मैं चार चांद लगा देगी।

यह भी पढ़ें- Bandhani Print Short Kurti Designs: इस समर सीजन ट्राई करें बांधनी की ये स्टाइलिश शॉर्ट कुर्ती, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Myntra/SAICHA/HERE&NOW/Rangita/Sangria/OZIA
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।