herzindagi
office wear woolen kurtis

Daily Wear Woolen Kurtis: सर्दियों में ऑफिस पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं ये डेली वियर वूलन कुर्तियां, डिजाइंस देखें

सर्दियों में ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए डेली वियर वूलन कुर्तियां एक परफेक्ट चॉइस हैं। जींस या पैंट के साथ पहनने पर ये कुर्तियां न सिर्फ आपको ठंड से बचाती हैं, बल्कि डीसेंट और प्रोफेशनल लुक भी देती हैं। स्ट्रेट, सिमैट्रिकल, जैकेट स्टाइल और शॉर्ट वूलन कुर्ती डिजाइंस ऑफिस वियर के लिए बेहद ट्रेंडी हैं। यहां जानें डेली यूज के लिए बेस्ट वूलन कुर्तियों के लेटेस्ट ऑप्शंस।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 22:32 IST

सर्दियों के मौसम में  अब गिरावट आना शुरू हो चुकी है और भारीभरकम स्‍वेटर्स, जैकेट्स और कोट्स से हमें आजादी मिल गई है, मगर इसी के साथ ऑफिस जाने वाली महिलाओं की उलझने बढ़ गई हैं कि अब वह ऐसा क्‍या पहन कर ऑफिस जाएं कि गुलाबी ठंड से भी बच जाएं और फैशन में भी कोई कमी नहीं रहे। ऐसे में डेली यूज के लिए बाजार में वूलन कुर्तियां आ रही हैं। इन कुर्तियों को ऑफिस में भी आराम से पहना जा सकता है। ऑफिस में डेली यूज में पहनने वाली कुर्तियां प्रोफेशनल और डीसेंट लुक वाली भी होनी चाहिए। ऐसे में बाजार में कई वूलन कुर्तियां आ रही हैं, जो आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। आज हम आपको कुछ बेहतरीन ऑप्‍शन भी दिखाएंगे। ये कुर्तियां न सिर्फ आपको ठंड से बचाती हैं, बल्कि जींस, ट्राउजर या पैंट के साथ पहनने पर बेहद एलिगेंट भी लगती हैं। खास बात यह है कि वूलन कुर्तियों में अब ऐसे-ऐसे लेटेस्ट डिजाइंस आ गए हैं, जो ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ बहुत कम्फर्टेबल भी रहते हैं। अगर आप भी रोज ऑफिस के लिए कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो सिंपल और ट्रेंडी लगे, तो नीचे बताए गए डेली वियर वूलन कुर्ती डिजाइंस जरूर ट्राई करें।

सिंपल वूलन कुर्ती डिजाइन

बाजार में आपको कॉटसूल फैब्रिक में कुर्तियों के ढेरों डिजाइंस मिल जाएंगे, इन्‍हें आप वूलेन सलवार या पजामें के साथ पहन सकती हैं। सिंपल कुर्तियों के साथ आप स्‍टाइलिश स्‍टोल या फिर शॉल आदि भी ले सकती हैं। इससे आपका लुक ऑफिस के लिए बिल्‍कुल परफेक्‍ट दिखने लगता है।

simple kurti designs

स्‍ट्रेट वूलन कुर्ती डिजाइंस

ऑफिस वियर के लिए स्ट्रेट वूलन कुर्तियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। यह डिजाइंस सिंपल होने के साथ-साथ बेहद क्लासी लगती हैं। जींस या स्ट्रेट पैंट के साथ यह कुर्ती ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस होती है। स्ट्रेट वूलन कुर्तियों में आमतौर पर फुल स्लीव्स या थ्री-क्वार्टर स्लीव्स देखने को मिलती हैं। कई कुर्तियों में स्लीव्स के कफ पर हल्का बटन या सिंपल पैटर्न दिया जाता है, जो लुक को और निखार देता है। इस तरह की कुर्तियों की हेमलाइन सीधी होती है, जो बॉडी को स्लिम और लंबा दिखाने में मदद करती है। ऑफिस के लिए यह हेमलाइन बहुत ही प्रोफेशनल लगती है।

office wear woolen kurtis

सिमैट्रिकल वूलन कुर्ती डिजाइंस

अगर आप रोज एक जैसे आउटफिट पहनकर बोर हो जाती हैं, तो सिमैट्रिकल वूलन कुर्तियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह डिजाइन देखने में मॉडर्न लगता है, लेकिन फिर भी ऑफिस के हिसाब से डीसेंट रहता है। सिमैट्रिकल कुर्तियों में फुल स्लीव्स, बेल स्लीव्स या स्लाइट लूज स्लीव्स देखने को मिलती हैं। कई डिजाइंस में स्लीव्स पर हल्का टेक्सचर या निट पैटर्न दिया जाता है। इसकी सबसे खास बात इसकी असमान हेमलाइन होती है। कहीं आगे से छोटी और पीछे से लंबी, तो कहीं तिरछी कटिंग वाली हेमलाइन दी जाती है, जो लुक को स्टाइलिश बनाती है।

यह भी पढ़ें- Woolen Kurti For Women: सर्दी आने से पहले खरीदें ये क्लासी वूलन कुर्तियां, ऑफिस वियर के लिए हैं बेस्ट

winter office wear kurtis

जैकेट स्‍टाइल वूलन कुर्ती डिजाइंस

जैकेट स्टाइल वूलन कुर्तियां सर्दियों में ऑफिस वियर के लिए काफी ट्रेंड में हैं। यह कुर्ती लेयरिंग में होती हैं। नीचें प्‍लेन फुल स्‍लीव्‍ज कुर्ती होती है और ऊपर से फुल स्‍लीव्‍ज वाली जैकेट होती है, जो आगे से ओपन होती है। इस तरह की कुर्तियां पहनकर आप बिना ज्यादा मेहनत के एक स्मार्ट लुक पा सकती हैं। जैकेट स्टाइल कुर्तियों की हेमलाइन ज्यादातर स्ट्रेट या हल्की राउंड शेप में होती है। कई बार जैकेट की हेमलाइन आगे से ओपन रहती है, जो जींस के साथ बहुत अच्छी लगती है।

woolen kurti with jeans

शॉर्ट वूलन कुर्ती डिजाइंस

अगर आपको ऑफिस में इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद है, तो शॉर्ट वूलन कुर्तियां जरूर ट्राई करें। ये कुर्तियां खासतौर पर जींस के साथ पहनने पर बेहद स्मार्ट लगती हैं। शॉर्ट वूलन कुर्तियों में फुल स्लीव्स, थ्री-क्वार्टर या टर्न-अप स्लीव्स देखने को मिलती हैं। कुछ डिजाइंस में स्लीव्स पर बटन या बेल्ट डीटेलिंग भी होती है। इनकी हेमलाइन घुटनों से ऊपर या हिप लेंथ तक होती है। सीधी या हल्की कर्व्ड हेमलाइन वाली शॉर्ट कुर्तियां ऑफिस लुक के लिए एकदम परफेक्ट रहती हैं।

यह भी पढ़ें- Kurta Set Under 500: मात्र 500 रुपये में खरीदें ये वूलन कुर्ती, देंगी विंटर में भी स्टाइलिश लुक

woolen kurtis for office wear

अगर आप सर्दियों में ऑफिस के लिए कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो गर्म, कम्फर्टेबल और दिखने में डीसेंट हो, तो ये डेली वियर वूलन कुर्ती डिजाइंस जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे ही स्‍टाइल से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Handikart/ pinterest, Aakriti Akash/pinterest, Lilyspopstore-21 /pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।