Sat Mar 21, 2026 | Updated 05:17 AM IST HZ Awards 2026
image

Mirror Work Suit Designs: ईद के त्योहार में चार चांद लगाएंगे ये मिरर वर्क सूट डिजाइंस, आप भी जरूर करें ट्राई

ईद का त्योहार स्टाइल और ट्रेडिशन का परफेक्ट संगम माना जाता है, इस दिन लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं और अच्छे कपड़ों से खुद को स्टाइल करते हैं। इस दिन खासतौर से हर महिला अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती है। ऐसे में मिरर वर्क सूट डिजाइंस आपके आउटफिट में ग्लैमर और एलिगेंस जोड़ने का बेहतरीन तरीका हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 11:18 IST

ईद का त्योहार खुशियों, मेल-जोल और खूबसूरत आउटफिट पहनने का प्रतीक है। इस खास मौके पर महिलाएं ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ ट्रेडिशनल भी लगें। अगर आप भी इस बार ईद पर अपने लुक को खास और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो मिरर वर्क सूट डिजाइंस बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। कुर्ते में शीशे की कढ़ाई वाले सूट लंबे समय से एथनिक फैशन में रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि इनमें लगे छोटे-छोटे शीशे आउटफिट को और बेहद खूबसूरत बना देते हैं। अगर आप भी इस बार ईद के लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो कुछ ऐसे डिज़ाइन हैं जो परफेक्ट लुक दे सकते हैं। आइए देखें मिरर वर्क के कुछ सूट डिजाइंस जिन्हें आप ईद पर कैरी कर सकती हैं।

रेगुलर मिरर वर्क वेलवेट कुर्ता विथ शरारा

mirror work suit

अगर आप ईद पर रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो वेलवेट मिरर वर्क कुर्ता विद शरारा एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वेलवेट फैब्रिक अपने आप में ही काफी रिच और क्लासी लगता है। जब आप इस ऑउटफिट को ईद में कैरी करेंगी तो इससे आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। कुर्ते में मिरर वर्क आपकी खूबसूरती को भी और ज्यादा बढ़ाता है और ये ईद ही नहीं बल्कि किसी भी पार्टी के लुक को परफेक्ट बनाता है। इस तरह के कुर्ते में गले या स्लीव्स के आस-पास मिरर वर्क होता है जो दिखने में बहुत स्टाइलिश लगता है।

कढ़ाईदार वी-नेक मिरर वर्क कफ्तान विथ ट्राउजर

kaftaan suit designs

अगर आप ईद में कुछ अलग और कंफर्टेबल पहनना चाहती हैं, तो ये डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। काफ्तान स्टाइल आउटफिट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं और यह पहनने में भी बहुत आरामदायक होते हैं। इसे आप ऑफिस की पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं और ईद में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। इस डिजाइन में वी नेकलाइन के आसपास खूबसूरत मिरर वर्क और एम्ब्रॉयडरी की हुई है, जो आपके आउटफिट को और ज्यादा आकर्षक बनाती है। इसके साथ सिंपल ट्राउजर्स पहनने से लुक मॉडर्न और एलिगेंट नजर आता है।

फ्लोरल प्रिंटेड मिरर वर्क स्ट्रेट कुर्ता ट्राउजर और दुपट्टा

floral printed suit

फ्लोरल प्रिंट हमेशा से ही चलन में रहे हैं। फिर जब बात ईद ऑउटफिट की है तो आपके लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये डिज़ाइन कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते हैं और जब इनमें मिरर वर्क किया होता है तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरह के कुर्ते में फ्लोरल प्रिंट के साथ गले के पास भी मिरर वर्क किया जाता है। इसके साथ आप ट्राउजर्स और दुपट्टा कैरी कर सकती हैं और एक्सेसरी के साथ भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mirror Work Sarees: किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह की मिरर वर्क साड़ी, देखें डिजाइंस

एथनिक मोटिफ्स प्रिंटेड मिरर वर्क अनारकली कुर्ता

anarkali suit design

अगर आप इस ईद पर ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो मोटिफ्स प्रिंटेड मिरर वर्क अनारकली कुर्ता काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अनारकली कुर्ते हमेशा से ही किसी भी त्योहार के लिए पसंद किए जाते हैं और जब बात ईद की है तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इनका फ्लेयर लुक दिखने में बहुत रॉयल लगता है और आपके लुक को भी स्टाइलिश बना सकता है।

यह भी पढ़ें- Mirror Work Saree Designs: रात के फंक्शन के लिए बेस्ट हैं मिरर वर्क वाली ये 5 साड़ियां, मिलेगा अट्रैक्टिव लक

टियर्ड मिरर वर्क कुर्ता विथ शरारा

kurta with sharara

इस बार अगर आप ईद में ट्रेंडी और फेस्टिव दोनों तरह का लुक चाहती हैं, तो टियर्ड मिरर वर्क भी एक अच्छा ऑप्शन है। टियर्ड डिजाइन वाला कुर्ता देखने में काफी स्टाइलिश लगता है और इसमें किया गया मिरर वर्क इसे और भी आकर्षक बना देता है। इसके साथ शरारा और दुपट्टा पहनने से पूरा लुक बेहद खूबसूरत और फेस्टिव नजर आता है।

अगर आप भी अपने फैशन में कुछ नया रंग लाना चाहती हैं, तो ये स्टाइलिश सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Myntra.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।