सिगरेट पैंट के साथ खूब जचेंगी इस तरह की कुर्ती, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप भी सिगरेट पेंट ट्राई करने का सोच रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी कुर्ती डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप सिगरेट पेंट के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती है।
image

फैशन की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों सिगरेट पेंट का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप भी सिगरेट पेंट ट्राई करने का सोच रही है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी कुर्ती डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप सिगरेट पेंट के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती है।

साइड स्लिट्स कुर्ती

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए अगर आप भी डिफरेंट आउटफिट तलाश रही है, तो अब आप सिगरेट पेंट के साथ इस खूबसूरत साइड स्लिट्स कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती है।

1 - 2025-07-26T220503.481

अनारकली स्टाइल कुर्ती

अगर आप अपने कॉलेज में कुछ यूनिट आउटफिट ट्राई करने का सोच रहे हैं और ऐसे में कुर्ती और सिगरेट पैंट पहनना चाहती है, तो आपके लिए यह स्टाइलिश अनारकली स्टाइल कुर्ती भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। सिगरेट पैंट के साथ आप इस कुर्ती को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है।

2 - 2025-07-26T220542.339

लाल-मैरून प्रिंटेड सीधी कुर्ती

आप चाहे तो अपने घर में होने वाले किसी भी फंक्शन में अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए सिगरेट पेंट के साथ इस खूबसूरत और स्टाइलिश लाल-मैरून प्रिंटेड सीधी कुर्ती स्ट्रेट कट कुर्ती डिजाइनको भी ट्राई कर सकती है। इस तरह की कुर्ती आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल सकती है। इसके साथ आप एक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है।

4 - 2025-07-26T220420.407

स्ट्रेट कट कुर्ती डिजाइन

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए आप इस खूबसूरत स्ट्रेट कट कुर्ती डिजाइन को भी सिगरेट पेंट के साथ शामिल कर पहन सकती है। इस तरह की कुर्ती आपको नया लुक देने में मदद करेगी। आप चाहे तो इस आउटफिट को कॉलेज, ऑफिस या किसी भी फंक्शन में पहनकर जा सकती है। यह सिगरेट पेंट के साथ पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

3 - 2025-07-26T220412.797

यह भी पढ़ें:हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - pintrest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP