
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही लड़कियां अपने वार्डरोब को अपडेट करती हैं, ताकि वो पूरी गर्मी सुंदर और कम्फर्टेबल नजर आ सके। आप भी इस बार अपने फैशन ट्रेंड को अपडेट कर सकती हैं और स्टाइल करने के लिए लॉन्ग स्कर्ट को खरीद सकती हैं। लॉन्ग स्कर्ट में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइंस ऑप्शन मिल जाएंगे, जिसे आप अलग-अलग टॉप के साथ ट्राई कर सकती हैं। आइए बताते हैं कि किस तरह की स्कर्ट को आप वियर कर सकती हैं।
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए बांधनी प्रिंट लॉन्ग स्कर्ट को वियर कर सकती हैं। इस तरह की स्कर्ट पहनने के बाद सुंदर लगती है। प्लेन टॉप के साथ अच्छे से मैच होती है, ताकि लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आए। लॉन्ग स्कर्ट आपको कॉटन फैब्रिक में मिल जाएगी। इसलिए गर्मियों में पहनने के लिए ये कम्फर्टेबल रहेगी। आपको इसे ट्राई करना चाहिए, जिसे आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं।

गर्मियों में स्टाइल करने के लिए आप गोटा वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की लॉन्ग स्कर्ट पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही इसे पहनने से आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा। इस तरह की स्कर्ट आपको हैवी फैब्रिक और गोटा वर्क में मिलेगी, ताकि आप इसे अलग-अलग तरह के टॉप में वियर कर पाएंगी। इस तरह की स्कर्ट को आप चाहें तो किसी इवेंट पर अच्छी ज्वेलरी डिजाइंस के साथ पेयर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- प्लेन सूट को डिफरेंट लुक देने के लिए ट्राई करें लॉन्ग स्कर्ट
आप खूबसूरत नजर आएंगी। जब आप सिंपल डिजाइन वाली लॉन्ग स्कर्ट को वियर करेंगी। इस तरह की स्कर्ट को आप किसी खास इवेंट के लिए वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप या अलग से कपड़ा लेकर ब्लाउज को डिजाइन करवाएं। फिर इसे दुपट्टे के साथ वियर करें। इसे पहनने के बाद आपको अलग से लहंगा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपका लुक अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- दिखेंगी खूबसूरत जब स्टाइल करेंगी ये 3 तरह की लॉन्ग स्कर्ट, देखें डिजाइंस
खूबसूपत नजर आएंगी। जब आप छोटे प्रिंट डिजाइन वाली लॉन्ग स्कर्ट को वियर करेंगी। इस तरह की स्कर्ट पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसके साथ कलर का ध्यान रखकर टॉप को खरीदें। साथ में पेयर करने के लिए मैचिंग ज्वेलरी को खरीदें और इसे स्टाइल करें। इससे आपका पूरा लुक ही अलग नजर आएगा और आप सबसे अलग दिखाई देंगी।

इस बार आप खूबसूरत नजर आने के लिए लॉन्ग स्कर्ट के इन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करके आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखाई देंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Myntra/ Rimeline, NYPA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।