Wed Mar 4, 2026 | Updated 04:57 AM IST
herzindagi
holi party in delhi ncr 2026 best pool and rain colour carnival to enjoy with friends and family

Holi Events in Delhi-NCR 2026: दिल्ली-एनसीआर में यहां होगा रंगों का असली धमाका, यहां होली इवेंट्स में पूल डांस से लेकर लाइव म्यूजिक तक सब कुछ मिलेगा

होली की पार्टी अगर आपके ऑफिस में नहीं होता है या फिर आप ऐसी सोसाइटी में रहते हैं, जहां होली इवेंट नहीं होता, तो क्या हुआ? शहर में ऐसी कई जगहें हैं जहां आपके लिए खास होली पार्टी की तैयारी की गई है। दोस्तों और परिवार के साथ आप यहां जाने का प्लान कर सकती हैं, अगर दोस्त जाने से मना कर रहे हैं, तो भी आप यहां जाएं और नए दोस्त बनाएं, क्योंकि होली पर हर कोई एक होकर मिलकर होली का पर्व मनाता है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 15:50 IST

Holi Events in Delhi NCR: आज न छोड़ेंगे बस हमजोली… खेलेंगे हम होली, दिल्ली-NCR के लोगों का होली के दिन कुछ ऐसा ही हाल होता है। चाहे कुछ भी हो जाए, होली तो खेलना ही है। ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली है, तो ऑफिस को ही होली का पार्टी प्लेस बना देते हैं। इस समय दिल्ली के हजारों लोग होली का इवेंट यानी होली की पार्टी की जगहें सर्च कर रहे हैं। हर साल लगभग हर बड़े शहरों में जगह-जगह खास लोगों की मस्ती को मस्ती करने के लिए होली पार्टी का आयोजन होता है। इसमें लाइव सिंगर बुलाए जाते हैं, तो कहीं बड़े-बड़े स्टार्स के साथ होली मनाने का मौका मिलता है। युवाओं के बीच डीजे, रेन डांस और लाइव म्यूजिक वाली होली पार्टियों का जबरदस्त क्रेज है। आप भी अगर दिल्ली-NCR में होली पार्टी की जगहें सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक से एक होली इवेंट प्लेस और होली पार्टी प्लेसिस के बारे में जानकारी देंगे।

होली पार्टी दिल्ली एनसीआर 2026 (Holi Carnival Delhi 2026)

पिछले 4 सालों से यहां लगातार होली की पार्टी हो रही है। हर साल बड़े-बड़े स्टार्स यहां लोगों के साथ होली पार्टी का मजा उठाने आते हैं। आप लाइव म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस के साथ, होली की पार्टी का मजा उठा सकती हैं। प्रांजल दहिया और डीजे सुमित सेठी के बॉलीवुड बीट्स माहौल को जोश से भर देंगे। यहां बड़े LED सेटअप, थीम्ड डेकोर और ओपन-एयर ग्राउंड में होली की मस्ती करने का मौका मिलेगा।
लोकेशन- जवााहर लाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 14

  • समय- सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है।
  • डेट- 4 मार्च 2026
  • एंट्री फीस- 599 रुपये प्रति व्यक्ति
  • VIP पास के लिए आप ऑनलाइन या उनके नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
  • टिकट बुकिंग आप Holi Haze 4.0 के ऑनलाइन वेबसाइट से कर सकती हैं।

Holi Carnival Delhi 2026

होली है- The Land Of Colours (Holi events near Delhi NCR)

एक बार फिर दिल्ली में एक बड़ी होली पार्टी का आयोजन होने जा रहा है। यहां की होली सिर्फ खेलने के लिए नहीं, बल्कि जीने के लिए होती है। हर गाना और हर कलर, यहां की होली पार्टी को यादगार बना देता है। आप यहां की पार्टी में एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे, क्योंकि युवाओं के यह सबसे पसंदीदा जगह में से एक है। यहां पार्टी में अगर प्रीमियम फील चाहती हैं, तो वीआईपी टेबल्स की सुविधा भी आपको मिलेगी। शानदार हॉस्पिटैलिटी, होली कॉकटेल्स और खास फेस्टिव ड्रिंक्स इस जश्न को और भी खास बनाएंगे। लगातार म्यूजिक, नॉन-स्टॉप डांस और फेस्टिव वाइब्स के लिए आप यहां अपने दोस्तों के साथ जा सकती हैं।

  • लोकेशन- कनॉट प्लेस, दिल्ली
  • समय- दोपहर 12 बजे से शुरू
  • कब जा सकते हैं- 4 मार्च 2026
  • कीमत- 2000 रुपये से शुरू

इसे भी पढ़ें- Holi AI Photo Prompt की मदद से बनाएं तरह-तरह की रंगीन फोटो, Google Gemini पर हिंदी प्रॉम्प्ट्स डालकर भी जनरेट हो जाएंगी होली की तस्वीरें

Holi events near Delhi NCR

रंग दे नोएडा (Holi Carnival Noida 2026)

होली की बात हो रही है, तो नोएडा वाले कैसे पीछे रह जाएंगे। नोएडा वालों के लिए खास होली इवेंट का आयोजन हो रहा है, जहां वह होली की पार्टी में खूब मस्ती कर सकते हैं। ठंडाई और गुजिया होली की मिठास के साथ-साथ पूरे दिन अगर मजेदार गानों पर थिरकना है और रेन डांस करना है, तो यहां जाने का प्लान कर लें।

  • लोकेशन- गार्डन गैलेरिया, नोएडा
  • समय- दोपहल 1 बजे से शुरू
  • कब जा सकते हैं- 1 मार्च से 3 मार्च तक

Holi Carnival Noida 2026

होली अफेयर (Holi party Gurugram 2026)

अगर गुरुग्राम में होली पार्टी इवेंट प्लेसिस सर्च कर रही हैं, तो आप यहां जाने का प्लान कर सकती हैं। एक बड़े खुले मैदान में हस साल यहां होली इवेंट होता है। खुले में पार्टी होने की वजह से होली खेलने में मजा बहुत आता है। यहां सिंगर मनकीरत औलख लाइव सिंगर रहेंगे। इसके साथ-साथ यहां खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जो आपकी होली पार्टी को और भी मजेदार बना देंगे।

  • लोकेशन- जिमखाना क्लब, सेक्टर 29, गुरुग्राम
  • कब होगा- 4 मार्च 2026 को जा सकते हैं।
  • समय- सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
  • एंट्री फीस- 999 रुपये से शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें- होली पर घर ले जा रहे हैं ज्यादा सामान, तो स्टेशन पर ही कट जाएगी जुर्माने की रसीद, जान लें क्या है रेलवे का लगेज नियम?

Pool Party Holi Delhi ons

होली 404 (Holi near me Delhi NCR)

इस पार्टी के नाम का अर्थ 404 एरर नहीं, बल्कि होली की मस्ती है। खुले आसमान के नीचे रंगों के साथ खेलने का मजा यहां जितना आएगा, उतना आपको और कहीं नहीं आने वाला। जैसे-जैसे यहां होली की पार्टी खत्म होने को होगी, इवेंट और भी ज्यादा मजेदार होता जाएगा, क्योंकि युवाओं में जोश और भी बढ़ जाता है। डीजे की आवाज और भी तेज हो जाती है और लोग खूब होली की पार्टी का आनंद उठाते हैं। यहां आप पूरे दिन होली की पार्टी का आनंद उठा पाएंगे।

  • लोकेशन- डर्टी गुड, म्यूजिकल फाउंटेन पार्क, भूतल, ब्लॉक 7ए और ब्लॉक 7बी, नेताजी नगर
  • टिकट प्राइस- 1500 रुपये
  • समय- सुबह 11 बजे से शुरू
  • कब- 4 मार्च 2026

Holi Events Tickets Delhi 2026

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।