Thu Feb 26, 2026 | Updated 06:00 AM IST
herzindagi
Barsana Holi Safety Tips

Barsana Holi 2026: होली पर जा रहीं हैं बरसाना, तो लड़कियां जरूर फॉलो करें ये सेफ्टी ट‍िप्‍स; नहीं बिगड़ेगा मजा

Barsana Holi Safety Tips: इस बार होली का त्‍योहार 4 मार्च को मनाया जा रहा है। मथुरा और बरसाने की होली ताे पूरी दुन‍िया में फेमस है। अगर आप होली पर बरसाना जाने की सोच रही हैं तो आपको अपनी सेफ्टी का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 13:01 IST

Holi 2026: देशभर में होली का त्‍योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हाेली की रौनक देखने लायक होती है। देशभर के कई ह‍िस्‍सों में अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है। बरसाने की होली तो पूरी दुनि‍या में फेमस है। दुन‍ियाभर से लोग यहां होली मनाने आते हैं। खास बात तो ये है क‍ि यहां कई तरह से होली खेली जाती है। इनमें लठ मार, लड्डू और फूलों वाली होली खास है।

चारों तरफ रंग, ढोल, नाच-गाने का माहाैल देखने लायक होता है। अगर आप होली पर यहां जाने की सोच रही हैं तो बता दें क‍ि यहां भीड़ जबरदस्‍त होती है। गल‍ि‍यां पूरी खचाखच भरी रहती हैं। मंदिरों के बाहर लंबी लाइनें लगती हैं और कई जगह धक्का-मुक्की भी हो सकती है। ऐसे में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। हम आपको कुछ ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िसे आपको जरूर फॉलो करना चाह‍िए। आइए जानते ह‍ैं-

holi celebrations places in lucknow (2)

रील देखकर न बनाएं प्‍लान

अक्सर हम सोशल मीडि‍या पर रील्स देखकर जाने का प्‍लान बना लेते हैं, लेकिन आपको बता दें क‍ि वीड‍ियो में सबकुछ खूबसूरत द‍िखाई जाती है। असल माहौल तो कुछ और हो सकता है। इसलिए जाने से पहले वहां की भीड़, सेफ्टी और स्‍टे करने की व्‍यवस्‍था का पहले ही ध्‍यान रखें।

यह भी पढ़ें- Holi Special Drinks: होली पर भांग-ठंडाई छोड़कर बनाएं ये 2 स्‍पेशल ड्र‍िंक, खुश हो जाएंगे मेहमान

अकेले न जाएं

अगर आप बरसाना जाने का सोच रही हैं तो ग्रुप में ही जाएं। अगर आपके साथ आपके जानने वाले लोग रहेंगे तो भीड़ में भी आप खुद को सेफ महसूस करेंगी।

भीड़ में न जाएं

इस बात से नकारा नहीं जा सकता क‍ि बरसाने में होली पर जबरदस्‍त भीड़ होती है, लेकिन आप कोशिश करें क‍ि भीड़ में न जाएं। किनारे आप रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से वहां से निकला जा सके।

यह भी पढ़ें- रंग-गुलाल नहीं, कभी पलाश के फूलों से खेली जाती थी होली? जानें इससे कलर बनाने के 3 तरीके

इवेंट से पहले पहुंचें

अगर किसी होली के इवेंट में शामिल होना है, तो समय से पहले ही पहुंच जाएं। जल्दी पहुंचने से आपको सही जगह मिल जाएगी और आप अच्‍छे से एंजॉय भी कर पाएंगी।

रहने की जगह पहले ही देख लें

होली के समय बाहर से बहुत लोग आते हैं, इसलिए होटल और गेस्ट हाउस की कीमतें भी भर जाती हैं और ये जल्‍दी फुल भी हो जाते हैं। ऐसे में पहले से ही कमरे की बुकि‍ंग कर लें।

यह भी पढ़ें- Holi 2026 Celebrations in Lucknow: इन जगहों पर खेली जाएगी जबरदस्‍त होली, फैम‍िली के साथ जा सकती हैं आप

सही कपड़े पहनें

बहुत महंगे या ड‍िजाइनर कपड़े पहनने से बचें। ऐसे कपड़े पहनें जिन पर कलर लग भी जाए तो बुरा न लगे। लेयर में कपड़े पहनेंगी तो ज्‍यादा सही रहेगा।

holi celebrations places in lucknow (1)

इन बातों पर भी दें ध्‍यान

  • मोबाइल पूरी तरह से चार्ज रखें
  • जरूरी नंबर स्पीड डायल में सेव कर लें।
  • ज्‍वेलरी पहनकर न जाएं।
  • पानी की बोतल और छोटा सैनिटाइजर साथ रखें।

यह भी पढ़ें- Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्‍नैक्‍स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़

ताे अगर आप भी होली पर बरसाना जा रही हैं तो इन बातों का ध्‍यान रखना बहुत ही जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।