
बस दो दिन बाद होली का त्योहार आने वाला है। इस खास पर्व पर घरों से लेकर बाजार हर ओर रौनक देखने को मिलती है। कई दिन पहले से मार्केट में रंग, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से दुकानें सज जाती हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस साल यह फेस्टिवल 14 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के इस त्योहार को बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाता है। यह फेस्टिवल दो दिनों तक सेलिब्रेट होता है। पहले दिन होलिका दहन यानि जिस दिन होली जलाई जाती है और उसके अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है।
होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। होली पर हर कोई एक-दूसरे के गालों पर रंग और गुलाल लगाकर इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इन सबके अलावा होली वाले दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने का भी खास महत्व होता है। अधिकतर आपने देखा होगा होली पार्टी या होली वाले दिन ज्यादातर लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस त्योहार पर व्हाइट कलर के कपड़े ही आखिर क्यों पहने जाते हैं? इसके पीछे क्या महत्व और कारण है। आज हम आपको इस लेख में इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
होली रंगों का त्योहार है यह बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन सफेद रंग के कपड़े पहनने का क्या महत्व है यह एक सवाल है। आपको बता दें दरअसल, सफेद रंग सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है बल्कि यह होली परंपरा से जुड़ा एक खास महत्व और परंपरा को दर्शाता है। वहीं सफेद रंग पर हर कोई रंग काफी उभर कर नजर आता है। ऐसे में इस रंग को होली पर पहना जाता है।
सफेद रंग शुद्धता और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में होली का त्योहार नेगेटिव ऊर्जा को मिटाकर नई ऊर्जा और उमंग का संचार करने का संदेश देता है। ऐसे में इस होली के त्योहार पर लोग सफेद कपड़े पहनकर यह संदेश लोगों तक पहुंचाते हैं कि हम नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़कर जीवन में नए रंग भरने जा रहे हैं।

इसके साथ ही सफेद रंग सामाजिक समानता का प्रतीक होता है। ऐसे में होली पर हर कोई दुश्मनी को मिटाकर गले लगा लेता है। जिससे यह संदेश जाता है कि हम सब एक समान हैं और यह त्योहार हमें जाति, धर्म, वर्ग और समाज के हर बंधन से ऊपर उठने की सीख देता है।
वहीं होली से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में सफेद रंग गर्मियों में काफी ठंडक प्रदान करने के साथ आरामदायक होता है। साथ ही यह रंग शांति का भी प्रतीक होता है। जिसके चलते होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनने का महत्व होता है।
ये भी पढ़ें: कहीं फल तो कहीं फूल... भारत के अलावा इन देशों में कुछ इस तरह खेली जाती है होली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।
