
Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सौभाग्य, सफलता और अपार धन की त्रिवेणी लेकर आ रहा है। यह सप्ताह आपके लिए हर मामलों पर विजेता बनने का है। सप्ताह की शुरुआत ही बेहद शुभ गोचर से हो रही है। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के रहेंगे। यह गोचर आपके सोए हुए भाग्य को जगाने और रुके हुए कामों को रफ्तार देने के लिए जादुई है। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां वे देवगुरु बृहस्पति के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे।
यह करियर में बड़ी छलांग लगाने का समय है। सबसे शानदार स्थिति 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच बनेगी, जब चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में स्वगृही रहेंगे। पंचम भाव में उच्च के मंगल, छठे भाव में सूर्य-राहु आदि का भारी जमावड़ा और सप्तम भाव में शनि देव विराजमान हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल-
कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में गहराई और संतुलन लेकर आएगा। सप्तम भाव में शनि देव विराजमान हैं, जो आपको रिश्तों में बहुत प्रैक्टिकल बना रहे हैं। 23 और 24 फरवरी को नवम भाव में उच्च का चंद्रमा आपको पति या पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा, मंदिर दर्शन या लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकता है। आप दोनों के बीच का आध्यात्मिक जुड़ाव बहुत मजबूत होगा। 25 और 26 फरवरी को दशम भाव का गजकेसरी योग आपको काम में इतना व्यस्त कर देगा कि शायद आप पार्टनर को समय न दे पाएं, लेकिन आपकी सफलता देखकर वे आप पर गर्व करेंगे। पंचम भाव में उच्च के मंगल के कारण सिंगल महिलाओं के स्वभाव में थोड़ा जुनून और जल्दबाजी हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव रखते समय थोड़ा धैर्य रखें। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच ग्यारहवें भाव का चंद्रमा दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर और रोमांस के लिए बहुत ही शानदार माहौल बनाएगा।
यह भी पढ़ें- Haldi Ke Upay: पति नहीं मानते आपकी बात और सास से रहती है अनबन, तो एक चुटकी हल्दी से करें ये उपाय
उपाय: बुधवार के दिन एक हरे रंग का रुमाल लें, उसमें साबुत धनिया बांधकर मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके जीवन के सबसे अच्छा सप्ताह में से एक साबित होने वाला है। 25 और 26 फरवरी को दशम भाव में गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी राजयोग आपको ऑफिस में सर्वोच्च पद या भारी सम्मान दिला सकता है। आपकी मैनेजमेंट स्किल्स और बुद्धिमत्ता की हर जगह तारीफ होगी। प्रमोशन या मनचाहे ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। छठे भाव में सूर्य, राहु, शुक्र और बुध की स्तिथि आपको हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम और इंटरव्यू में अजेय बना रहा है। आपके विरोधी आपके सामने घुटने टेक देंगे। 23 और 24 फरवरी को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 27 फरवरी के बाद स्वगृही चंद्रमा बिजनेस करने वाली महिलाओं को उनके नेटवर्क और पीआर के दम पर बहुत बड़ी और मुनाफे वाली डील दिलाएगा।
यह भी पढ़ें- Shukra Pradosh Ke Upay: शुक्र प्रदोष पर जरूर करें ये उपाय, धन की कमी हो जाएगी दूर
उपाय: प्रतिदिन सुबह भगवान गणेश को 21 दूर्वा की माला बनाकर पहनाएं।
आर्थिक मामलों पर यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। 23 और 24 फरवरी को भाग्य भाव में उच्च का चंद्रमा आपको किसी पैतृक संपत्ति, रुके हुए पैसे या अचानक किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ दिला सकता है। इस समय किया गया इन्वेस्ट फ्यूचर में कई गुना रिटर्न देगा। दशम भाव में गजकेसरी योग वेतन वृद्धि और अच्छे इंसेंटिव्स का सूचक है। लेकिन अच्छा फायदे वाला समय 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच होगा। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का अपनी ही राशि में गोचर करना इच्छाओं की पूर्ति जैसा है। इस वीकेंड आपकी आय के कई नए स्रोत खुलेंगे। शेयर मार्केट, ट्रेडिंग और कमोडिटी में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह समय बहुत बड़ा जैकपॉट साबित हो सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन 5 साबुत हरी इलायची और 5 गोमती चक्र एक हरे कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें।
यह भी पढ़ें- क्या आपके पति भी चलाते हैं ऑटो-रिक्शा? कर लें ये 2 अचूक उपाय; जल्दी होगी खुद की गाड़ी
स्वास्थ्य की दृष्टि से कन्या राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपनी डाइजेस्टिव सिस्टम और नर्वस का विशेष ध्यान रखना होगा। हालांकि भाग्य और कर्म भाव के मजबूत होने से आपकी मानसिक स्थिति बहुत पॉजिटिव रहेगी, लेकिन छठे भाव में सूर्य और राहु का ग्रहण दोष अभी भी कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। 23 और 24 फरवरी को ऊर्जा का स्तर बहुत शानदार रहेगा। 25 और 26 फरवरी को काम के अधिक दबाव के कारण कंधों और गर्दन में सर्वाइकल दर्द महसूस हो सकता है। पंचम भाव में बैठे उच्च के मंगल शरीर में एसिडिटी और पित्त बढ़ा रहे हैं, इसलिए बाहर के मसालेदार और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें। 27 फरवरी के बाद जब चंद्रमा 11वें भाव में होगा, तब आपकी सेहत में जादुई सुधार होगा और आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगी।
यह भी पढ़ें- Budh Dosh Ka Upay: बिना पंडित के 5 रुपये वाले इस उपाय से खुद ऐसे दूर करें बुध दोष
उपाय: रविवार के दिन भैरव बाबा के दर्शन करें और किसी सफाई कर्मचारी को चाय-नाश्ता कराएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।