Sat Mar 21, 2026 | Updated 09:53 AM IST HZ Awards 2026
aaj meen rashifal 21 march 2026

Aaj Meen Rashifal 21 March 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मीन राशि की महिलाओं को मिलेगा चंद्रघंटा का आशीर्वाद, धन और रिश्तों में होगी वृद्धि, जानिए आज का राशिफल

21 मार्च 2026 को मीन राशि की महिलाओं के लिए चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहा है, जिससे आर्थिक उन्नति और पारिवारिक तालमेल बढ़ेगा। वाणी में मिठास और सही निवेश से भविष्य सुरक्षित महसूस होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, करियर में टीचिंग और सेल्स में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं, पर उधार देने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तरल पदार्थों का सेवन करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-21, 07:15 IST

Meen Dainik Rashifal, 21 March 2026: शनिवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए काफी संतोषजनक और आर्थिक रूप से उन्नति वाला रहने वाला है क्योंकि आज चंद्रमा आपकी राशि से  दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। दूसरा चंद्रमा आपकी वाणी में मिठास, धन की बचत और परिवार में तालमेल को बढ़ाता है। आज आप स्वयं को काफी स्थिर और भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करेंगी। आज के दिन आपकी विनम्रता और सही इन्वेस्टमेंट की समझ आज आपको परिवार में एक मार्गदर्शक के रूप में खड़ा करेगी। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा और सुखद रहेगा।

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल की बात करें तो आज के दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में पारिवारिक सुख और विश्वास बढ़ने वाला दिन है। रिलेशनशिप में आज पार्टनर के साथ घर की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी या डिनर की योजना बन सकती है। आपको आज कटु शब्दों और पुरानी कड़वाहटों से बचना चाहिए क्योंकि आपकी एक मीठी बात आज किसी भी विवाद को जड़ से खत्म कर सकती है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है, आज आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। किसी पुराने रिश्तेदार या ससुराल पक्ष के माध्यम से अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज के दिन किसी पारिवारिक समारोह या शादी-ब्याह की बातचीत के माध्यम से ही आपके जीवन में आज कोई विशेष व्यक्ति आ सकता है।
उपाय - आज के दिन आपकों माँ दुर्गा को पीले फूल अर्पित करना चाहिए।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

करियर की बात करें तो आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दूसरा चंद्रमा वाणी से जुड़े कार्यों जैसे- टीचिंग, सेल्स, गायन में बड़ी सफलता देने वाला है। पिछले कई दिनों से अटका हुआ कोई पेमेंट या इंसेंटिव आज आपके फेवर में हो सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी प्रजेंटेशन और बातचीत के माध्यम से अधिकारियों का दिल जीतने का है; आपके बॉस आपकी व्यवहारकुशलता की तारीफ करेंगे। आपको आज अपने डेटा और पुराने रिकॉर्ड्स पर फोकस करना चाहिए क्योंकि कोई पुरानी फाइल आज आपके काम आ सकती है। व्यापार से जुड़ी महिलाओं के लिए आज नए इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग बनाने और पुराने स्टॉक को निकालने का सही समय है।
उपाय - आज के दिन अपने पास एक लाल पेन रखें।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन समृद्धि वाला रहने वाला है। आज आपकी आय में वृद्धि के योग हैं और कहीं से अचानक रुका हुआ धन या उपहार मिल सकता है। आय के नए स्रोत खोजने की कोशिश करेंगे, फिर भी आज के दिन किसी भी तरह के बड़े रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट से बचना चाहिए। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से पूरी तरह बचें, क्योंकि आज दिया हुआ धन वापस आने में बहुत कठिनाई हो सकती है। घर के खान-पान या किसी मांगलिक कार्य पर आज थोड़ा खर्च होने की संभावना है।
उपाय - आज के दिन अपने वॉलेट में दो इलायची।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दूसरे चंद्रमा के कारण आँखों में जलन, गले में खराश या दांतों में हल्की झनझनाहट महसूस हो सकती है। आज आपको किसी भी तरह के क्रोध और जोर से चिल्लाने से खुद को बचाना चाहिए। आज के दिन तरल पदार्थों और पौष्टिक घर के भोजन का अधिक सेवन करना चाहिए। अधिक मीठा और तली-भुनी चीजों से परहेज करना आपके पाचन के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय - आज श्री सूक्त या महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए

यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;