Sat Mar 21, 2026 | Updated 11:28 AM IST HZ Awards 2026
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 March 2026: व्यय भाव में चंद्रमा से बढ़ेगा आत्मनिरीक्षण, जानिए वृषभ राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा दिन

आज का वृषभ राशिफल 21 मार्च 2026 पढ़ें। जानिए व्यय भाव में चंद्रमा के गोचर से महिलाओं के आत्मनिरीक्षण, प्रेम, करियर, धन और सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन से उपाय रहेंगे लाभकारी।
Editorial
Updated:- 2026-03-21, 09:46 IST

Taurus Horoscope Today, 21 March 2026: 21 मार्च 2026, शनिवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज चंद्रमा आपकी राशि से व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। बारहवां चंद्रमा अक्सर मानसिक उथल-पुथल और खर्चों में वृद्धि का संकेत देता है, लेकिन यह आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक शांति के लिए भी एक बेहतरीन समय है। आज आप स्वयं को थोड़ा एकांत में रहना पसंद करेंगे और अधिक व्यस्त महसूस करेंगे। आज के दिन आलस्य में समय गँवाने का नहीं बल्कि भविष्य की योजनाएं बनाने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, जहाँ आपको धैर्य से काम लेना होगा।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल की बात करें तो आज के दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में पेशेंस रखने वाला दिन है। रिलेशनशिप में आज छोटी-मोटी बातों को लेकर या खर्चों को लेकर मतभेद की स्थिति बन रही है। आपको आज कठोर वचन बोलने से बचना चाहिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी प्रतिक्रिया घर की शांति भंग कर सकती है और आपको मानसिक तनाव दे सकती है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी भावनाओं पर काबू रखने का है, क्योंकि आप आज अधिक संवेदनशील महसूस कर सकती हैं। किसी दूर रहने वाले पुराने मित्र या रिश्तेदार से ऑनलाइन या फोन पर मुलाकात हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन आत्म-मंथन से भरा रहेगा। आज के दिन किसी नए व्यक्ति से सोशल मीडिया या किसी डिजिटल माध्यम से बातचीत प्रारंभ हो सकती है, जो आगे चलकर आपके जीवन का हिस्सा बन सकता है।

उपाय: आज के दिन आपको चमेली या मोगरे का इत्र लगाना चाहिए।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर की बात करें तो आज वृष राशि की महिलाओं के लिए बारहवां चंद्रमा मिला-जुला फल देने वाला है। पिछले कई दिनों से अटका हुआ कोई विदेशी प्रोजेक्ट या बाहरी संपर्कों से जुड़ा काम आज आपके फेवर में हो सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आपको अपने कलीग्स के साथ तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए क्योंकि काम का बोझ बढ़ सकता है। आपको अपने कार्यों की प्राइवेसी पर फोकस करना चाहिए क्योंकि कोई ईर्ष्यालु व्यक्ति आपकी योजना में बाधा डाल सकता है। आज कोई भी नया व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

उपाय: आज के दिन सफेद कलर का रुमाल अपने साथ रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपकी आय सामान्य रहेगी लेकिन अचानक आने वाले खर्चों के कारण आपको बजट बनाकर चलने की सख्त जरूरत है। आय के नए स्रोत खोजने की कोशिश करेंगे पर आज के दिन किसी भी तरह के बड़े इन्वेस्टमेंट या प्रॉपर्टी के सौदों से बचना चाहिए। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से पूरी तरह बचें क्योंकि आज दिया हुआ धन वापस आने की उम्मीद कम है। घर की सुख-सुविधाओं या स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में आज अनावश्यक खर्च होने के योग हैं।

उपाय: आज के दिन नील रंग से परहेज करें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। बारहवें चंद्रमा के कारण नींद की कमी या आँखों में भारीपन महसूस हो सकता है। आज काम की भागदौड़ और मानसिक चिंता के कारण शाम होते-होते सिर दर्द या पैरों में थकान हो सकती है। आज आपको किसी भी तरह के क्रोध या नकारात्मक विचारों से खुद को बचाना चाहिए। आज के दिन हल्का और सुपाच्य भोजन लेना चाहिए और रात को सोने से पहले मैडिटेशन जरूर करना चाहिए। अधिक ऑयली और स्पाइसी चीजें खाने से आज पूरी तरह परहेज करें।

उपाय: आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;