Sat Mar 21, 2026 | Updated 11:27 AM IST HZ Awards 2026
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 March 2026: चंद्रमा के मेष राशि में प्रवेश से बढ़ेगी किस्मत, जानिए मिथुन राशि की महिलाओं का दिन

आज का मिथुन राशिफल 21 मार्च 2026 पढ़ें। जानिए ग्यारहवें भाव में चंद्रमा के गोचर से महिलाओं की किस्मत, करियर, प्रेम, धन और सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन से उपाय रहेंगे शुभ।
Editorial
Updated:- 2026-03-21, 09:50 IST

Gemini Horoscope Today, 21 March 2026: 21 मार्च 2026, शनिवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में ग्यारहवां चंद्रमा सोई हुई किस्मत को जगाने और अटके हुए धन को वापस दिलाने की शक्ति रखता है। आज आप स्वयं को काफी हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगी। आज के दिन आलस्य त्यागकर अपने संपर्कों को सक्रिय करने का समय है। आपकी बुद्धिमानी और वाकपटुता आज आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल की बात करें तो आज के दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में ट्रांसपेरेंसी लाने वाला दिन है। रिलेशनशिप में आज पुरानी गलतफहमियों को दूर करने और पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करने की स्थिति बन रही है। आपको आज व्यर्थ की बहस से बचना चाहिए क्योंकि आपकी एक मुस्कुराहट आज बड़े से बड़ा विवाद सुलझा सकती है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है, आज आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। सोशल मीडिया या किसी पुराने ग्रुप के माध्यम से किसी खास व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज किसी परिचित के माध्यम से ही आपके जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

उपाय - आज के दिन आपको केवड़े का जल स्नान वाले जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर की बात करें तो आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए ग्यारहवां चंद्रमा सफलता की सीढ़ी चढ़ाने वाला है। पिछले कई दिनों से पेंडिंग फाइलें या प्रमोशन की बात आज आपके फेवर में हो सकती है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज ऑफिस का माहौल बहुत सहयोगात्मक रहेगा आपके जूनियर्स और सीनियर्स दोनों आपकी कार्यक्षमता की तारीफ करेंगे। आपको आज नई तकनीकों या आइडियाज पर फोकस करना चाहिए। विजनेस से जुड़ी महिलाओं के लिए आज कोई बड़ी डील फाइनल होने का योग है, बस किसी भी पेपर पर साइन करते समय जल्दबाजी न करें।

उपाय - आज के दिन हरे रंग की चूड़ियाँ पहनें या हरे रंग का धागा अपनी दाहिनी कलाई पर बांधें।

इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

aaj ka mithun rashifal 8 january 2026 gemini today horoscopeे

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आपकी आय में अचानक उछाल आने के संकेत हैं, लेकिन भविष्य के लिए बचत का बजट बनाकर ही खर्च करें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे और शेयर मार्केट या पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। आज के दिन किसी को पैसा उधार देने के बजाय अपने कर्ज चुकाने पर ध्यान देना चाहिए। परिवार की जरूरतों या अपनी किसी हॉबी पर आज थोड़ा खर्च हो सकता है, जो आपको मानसिक संतोष देगा।

उपाय - आज के दिन अपने पर्स में एक चांदी का सिक्का रखें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ताजगी भरा रहेगा। लेकिन काम की अधिकता के कारण शाम को आंखों में थकान या हाथों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। आज आपको क्रोध और उत्तेजना से पूरी तरह बचना चाहिए क्योंकि इसका असर आपकी नसों पर पड़ सकता है। आज के दिन घर का बना सादा भोजन लेना चाहिए। ठंडी चीजों और फ्रिज के पानी से परहेज करना आपके गले के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय - आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या उसे श्रवण करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;