han ki kami door karne ke upay

Shukra Pradosh Ke Upay: शुक्र प्रदोष पर जरूर करें ये उपाय, धन की कमी हो जाएगी दूर

शुक्र प्रदोष पर दान, शिव अभिषेक, मंत्र जाप और दीपक जलाने के उपाय अपनाएं। इन सरल उपायों से धन की कमी दूर होगी और आर्थिक समृद्धि के योग बनेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 20:48 IST

शुक्र प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने का विशेष अवसर माना जाता है। खासतौर पर जब प्रदोष शुक्रवार के दिन आता है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि शुक्रवार देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है। मान्यता है कि शुक्र प्रदोष पर किए गए कुछ सरल उपाय जीवन से धन की कमी, आर्थिक तनाव और पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इन उपायों के बारे में हमने उज्‍जैन के पंडित एवं ज्‍योतिषाचार्य मनीषा शर्मा ने बताया है, जिन्‍हें ज्‍योतिष विद्या के क्षेत्र में 30 से भी अधिक वर्षों का अनुभव है।  वह कहते हैं, "इस दिन दान, शिव अभिषेक, मंत्र जाप और दीपक जलाने जैसे उपाय करने से रुका हुआ धन मिलने के योग बनते हैं और आय में वृद्धि होती है। यदि लंबे समय से आर्थिक संकट बना हुआ है, तो शुक्र प्रदोष के ये उपाय न केवल धन संबंधी बाधाओं को दूर करते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं।"

दान करने से दूर होगी आर्थिक बाधाएं

शुक्र प्रदोष के दिन अगर आप शिव मंदिर जा कर सवा किलो दूध और सवा किलो चावल का दान करती हैं, तो आपको इससे बहुत अधिक लाभ होता है। भगवान शिव को सफेद चीजें बहुत अधिक प्रिय है, इनमें भी दूध और चावल प्रदोष के दिन किसी भी गरीब या पंडित को दान करने से भगवान शिव बहुत अधिक प्रसन्‍न हो जाते हैं। जिन लोगों को अर्थिक संकट है, उन्‍हें इन दो चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

शिव जी का अभिषेक करें

वैसे तो रोज ही भगवान शिव का जलाभिषक करना चाहिए, मगर शुक्र प्रदोष के दिन आपको उन्‍हें जल और दूध में शहद भी मिक्‍स करके अर्पित करना चाहिए। खासतौर पर जिन्‍हें धन से संबंधित परेशानी है, उन्‍हें इस उपाय को न केवल शुक्र प्रदोष बल्कि हर सोमवार को करना चाहिए। ऐसा करने से रुका हुआ धन, अटका हुआ धन या चोरी हुआ धन आपको वापिस मिल सकता है। जरूरी नहीं है कि आप बहुत अधिक मात्रा में शहद या दूध लें। आप साफ जल में 1 चम्‍मच दूध और शहद की 5 बूंद मिक्‍स करके महादेव को अर्पित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? तिथि सहित पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें

lord shiva remedies for wealth

इस मंत्र का जाप करने से मिलेगा धन

अगर आप शुक्र प्रदोष पर पूरे दिन 'ओम नम: शिवाय ' का जाप करती हैं, तो आपकी आर्थिक तंगी कम हो सकती है। विज्ञान ने भी इस मंत्र को बहुत ज्‍यादा पावरफुल बताया है। यह आपको मंत्र आपके अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करता है, आपके सोचने की दिशा बदलता है और आपको ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। यदि आप पूरा दिन इस मंत्र का जाप नहीं कर सकती हैं, तो सुबह जब व्रत का संकल्‍प लें, उस वक्‍त ही आपको 108 बार इस मंत्र का जाप कर लेना चाहिए।

धन वृद्धि के लिए करें यह काम

अगर आपको आर्थिक समस्‍या है और आप चाहती हैं कि आपकी आय में वृद्धि हो, तो आपको शुक्र प्रदोष के दिन भगवान शिव को कमल का फूल अर्पित करना चहिए। इसके साथ ही आपको अपने घर के मुख्‍य द्वार पर दोनों ओर कमल का फूल रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और आपके घर में प्रवेश करती हैं।

दीपक जलाने के भी मिलेगे फल

शुक्र प्रदोष के दिन आपको उत्‍तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। शास्‍त्रों में इस ईशान कोण बताया गया है। इस दिशा में रोज सुबह शाम दिया जलाने से आपको सुख-समृद्धि के साथ ही देवी लक्ष्‍मी का आशीर्वाद भी प्राप्‍त होता है। इतनी ही नहीं घर का वास्‍तु दोष भी दूर होता है। इससे धन के आगमन का रास्‍ता साफ होता है।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat Mantra 2026: प्रदोष व्रत पर करें इन विशेष मंत्रों का जाप, महादेव और माता पार्वती की कृपा से दूर होंगे सभी संकट

शुक्र प्रदोष व्रत आर्थिक परेशानियों से मुक्ति और धन वृद्धि का शुभ अवसर माना जाता है। इस दिन दान, शिव अभिषेक, मंत्र जाप, कमल अर्पण और दीपक जलाने जैसे उपाय करने से न केवल धन से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि, सकारात्मकता और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। नियमित श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय लंबे समय से चल रहे आर्थिक संकट को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;