herzindagi
image

दोस्तों के साथ मसूरी में लेना है रोमांचक ट्रिप का मजा, तो ये 3 एक्टिविटी करके जरूर आएं

एडवेंचर ट्रिप  यह आपको रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव और जिम्मेदारियों से कुछ समय के लिए दूर ले जाता है। एडवेंचर ट्रिप पर जाना से आपको ताजगी का भी अनुभव होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-31, 11:30 IST

दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाना आपके रिश्तों को और गहरा बनाता है। इससे आपके रिश्ते में एडवेंचर के साथ-साथ मजबूती भी आती है। दोस्तों के साथ समय बिताना हमेशा ही खास होता है, लेकिन जब बात रोमांचक एडवेंचर ट्रिप की होती है, तो यह और भी ज्यादा यादगार हो जाता है।  जब आप एक साथ नई जगहों का सफर करते हैं और रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, तो आप एक-दूसरे को और बेहतर समझते हैं। दोस्तों के साथ बिताए गए खास पल, हंसी-मजाक, मस्ती और रोमांच भरे अनुभव हमेशा साथ रहते हैं। अगर आप मसूरी जा रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि यहां किस तरह की एक्टिविटी में हिस्सा लें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप मसूरी में क्या-क्या कर सकते हैं। 

स्काई वॉक एडवेंचर 

स्काई वॉक एडवेंचर

अगर आप ऊंचाई से डरते हैं, तो दोस्तों के साथ स्काई वॉक करने से आपको अपने डर को दूर करने में मदद मिलेगी। हालांकि, स्काई वॉक एडवेंचर खतरनाक नहीं है। इसमें आपको रस्सी से बांधा जाता है और इसमें आपको एक रस्सी पर चलना होता है। यह आप आसानी से कर लेंगे, इसमें गिरने और चोट लगने का खतरा नहीं होता। 

इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़

वैली क्रॉसिंग

वैली क्रॉसिंग

केवल 7 मिनट में 240 फीट की लंबाई पूरी करनी है, तो आपको मसूरी की इस जगह पर जाना चाहिए। घाटी को पार करने के लिए यह बेस्ट है। इस एक्टिविटी को दोस्तों के साथ करने में आपको मजा आएगा। वैली क्रॉसिंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें आपको दो ऊंची जगहों के बीच की दूरी तय करनी होती है। इसमें आपको रस्सी से बांधा जाता है, ताकि हाथ छूटने पर आप गिरे नहीं। 

  • लोकेशन- मसूरी से 18 किमी की दूरी पर और धनौल्टी से 6 किमी पहले स्थित है।

इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?

जिप स्विंग एडवेंचर 

जिप स्विंग एडवेंचर

यह एक्टिविटी भी वैली क्रॉसिंग की तरह ही है। लेकिन इसमें आपको कोई मेहनत नहीं करनी होगी। आप बस रस्सी से लटकेंगे और एक तरफ से आप स्विंग करके पहाड़ी के दूसरे छोर पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि यह ऊंचाई पर होता है, इसलिए आपको इसमें थोड़ा डर लग सकता है। इसमें भी आपको सुरक्षा हार्नेस (belt), हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनाए जाते हैं। 

इसके अलावा आप रॉक क्लाइंबिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी भी करती हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Local Guides Connect, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।