Fri Mar 13, 2026 | Updated 03:08 AM IST
herzindagi
paragliding to kayaking adventure activitie places in up

Adventure Activities In UP: उत्तर प्रदेश में दोस्तों के साथ करना चाहते हैं कुछ तूफानी, तो ये 3 जगहें आएंगी पसंद

एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए आपको अब पहाड़ों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश में भी आप तरह-तरह की रोमांच सवारी और  एक्टिविटी करने का आनंद ले सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-12, 10:55 IST

उत्तर प्रदेश देश की फेमस स्मारकों, मंदिरों और अद्भुत जगहों के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक जानकारी चाहते हैं, तो हर कोई आपको उत्तर प्रदेश की यात्रा का सुझाव देगा। लेकिन क्या यह जगह एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी होगी? अगर यह सवाल आपके मन में भी आता है, तो अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश एडवेंचर एक्टिविटी करने वाले लोगों को भी बहुत पसंद आने वाली है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कुछ तूफानी करने जा सकते हैं। 

पैराग्लाइडिंग

adventure activities places in uttar pradesh

अगर आप लखनऊ घूमने गए हैं और कुछ रोमांचक करना चाहते हैं, तो पैराग्लाइडिंग का मजा उठा सकते हैं। मोहनलालगंज में रायबरेली रोड पर आपको यह एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आपको वाराणसी के बाहर, रामनगर में भी पैराग्लाइडिंग करने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि मौसम अच्छा होने पर ही यह एक्टिविटी आप कर सकते हैं। इसलिए अच्छे मौसम में ही पैराग्लाइडिंग करने जाएं। 

इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh में भी हैं कुछ ऐसी जगहें जो हिमाचल प्रदेश को देती हैं कड़ी टक्कर, पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान

उत्तर प्रदेश में हॉट एयर बैलून की सवारी

Paragliding in uttar pradesh

आगरा में आप हॉट एयर बैलून की राइड के लिए जा सकते हैं। अगर ताजमहल का सुंदर नजारा ऊपर से देखना है, तो इससे अच्छा ऑप्शन आपके लिए नहीं हो सकता। लगभग हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहा है। अगर आप ताजमहल देखने  जा रहे हैं, और आगरा की खूबसूरती आसमान से देखना चाहते हैं, तो  बैलून की सवारी करें।  आगरा में आपको तरह-तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • राइड के लिए टिकट- करीब 500-800 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • राइड का टाइम-लगभग 15-20 मिनट।

इसे भी पढ़ें- Summer Vacation में परिवार के साथ उत्तर प्रदेश की इन 3 जगहों पर जाएं घूमने, इस तरह प्लान करें 3 दिनों का ट्रिप

 

 

उत्तर प्रदेश में पैरासेलिंग 

adventure activity in uttar pradesh

साहसिक गतिविधियां पसंद करने वाले लोगों के लिए गोरखपुर भी अच्छी जगह है। यहां मोटर बोट, स्पीड बोट और जेट स्कीइंग जैसी एक्टिविटी आप कर सकते हैं। यहां आप पैरासेलिंग का मजा भी उठा सकते हैं। पैरासेलिंग का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को 800 रुपए देने होंगे। साथ ही स्पीड बोट के लिए 100 रुपए देने होंगे। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।