herzindagi
easy hacks to plan  days trip in uttar pradesh

Summer Vacation में परिवार के साथ उत्तर प्रदेश की इन 3 जगहों पर जाएं घूमने, इस तरह प्लान करें 3 दिनों का ट्रिप

अगर 3 दिन का ट्रिप बजट में प्लान करना है, तो इसके लिए आपको पहले ही पूरी प्लानिंग कर लेनी चाहिए। परिवार के साथ ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए यह और ज्यादा जरूरी है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 09:40 IST

गर्मियों की छुट्टियां आमतौर पर यात्रियों के लिए पीक सीजन होता है। गर्मी की छुट्टियों के कारण देश में सस्ते और छोटे पैकेज की मांग बढ़ गई है। कई लोग शहर की गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं, तो कई लोग समुद्र तट के किनारे दिन बिताना ट्रिप के लिए एक अच्छी जगह मानते हैं। लेकिन कई लोग है, जो गर्मियों की छुट्टियां किसी ऐसी जगह बनाना चाहते हैं, जहां उन्हें संस्कृति और खान-पान का एक खास अहसास हो।

इसलिए लोग उत्तर प्रदेश भी घूमने का प्लान बना रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश की 3 फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में 3 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह 

aypdhya

अगर आप गर्मियों की छुट्टियां उत्तर प्रदेश में बनाना चाहते हैं, तो अयोध्या, वाराणसी, आगरा और मथुरा-वृंदावन जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। ये जगहें ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से भरी हुई है। साथ ही, कम बजट में घूमने गए लोगों के लिए उत्तर प्रदेश एक स्वर्ग के समान है। 

इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh में भी हैं कुछ ऐसी जगहें जो हिमाचल प्रदेश को देती हैं कड़ी टक्कर, पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान

 

उत्तर प्रदेश में 3 दिन का ट्रिप प्लान कैसे बनाएं?

banaras

  • अगर आपको शनिवार और रविवार को ऑफिस में छुट्टी मिलती है, तो आप सोमवार के लिए एक दिन की छुट्टी और ले लें। 
  • आपको यात्रा की शुरुआत शुक्रवार की रात को करना है। आप ऑफिस से निकलने के बाद शुक्रवार की रात ही ट्रेन ले लें। इससे आपकी रात ट्रेन में गुजरेगी और आपका एक दिन भी बर्बाद नहीं होगा। 
  • आप शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश पहुंच जाएंगे। इसके बाद आप होटल जाएं, फ्रेश होकर और थोड़ा आराम करके अपने ट्रिप की शुरुआत करें। 
  • आप भारत के किसी भी हिस्से उत्तर प्रदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ट्रेन सबसे अच्छा साधन है। यह सस्ता होने के साथ-साथ आपके ट्रिप को भी मजेदार बनाएगा। उत्तर प्रदेशी की किसी भी फेमस जगहों तक पहुंचने के लिए आप ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र 500 से 700 रुपये देने होंगे। 
  • ट्रेन टिकट बुक करने के बाद दूसरा सबसे बड़ा काम होटल बुक करना है। अगर आप कहीं दूर से सफर करके आ रहे हैं, तो थकान दूर करने के लिए आपको आराम करने की जरूरत होगी। आराम करने के बाद ही आप शहर घूम पाएंगे। इसलिए आप ऑनलाइन ही होटल बुक कर लें। कम बजट में होटल ढूंढना इस तरह आसान है। उत्तर प्रदेश में कम बजट वाले होटल आसानी से मिल  जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश कैसे घूमें?

tajmahal

अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश  घूमने जा रहे हैं, तो आप बस या रिक्शा से घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह आपको कैब के मुकाबले अधिक सस्ता पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें- Ayodhya Trip: दिल्ली से 3 दिन अयोध्या घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

उत्तर प्रदेश में खाने का खर्च

यहां घूमने आए, लोगों का खाने पर खर्चा अधिक नहीं होगा। क्योंकि कम बजट में आपको कई टेस्टी खाने के स्टॉल मिल जाएंगे। आपको यहां मात्र 50 रुपये में थाली भी मिल जाएगी। इसलिए खाने के खर्चे की आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

शनिवार, रविवार और सोमवार रहने के बाद आप सोमवार की शाम ही वापसी के लिए टिकट बुक कर लें। ट्रेन में आपको पूरी रात आराम करने का मौका मिलेगा। मंगलवार की सुबह आप अपने शहर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आप ऑफिस जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।