herzindagi
image

बिग बॉस 19 की दुबई सक्सेस पार्टी में तान्या मित्तल ने फिर सुनाया अपना दुखड़ा, बोलीं- 17 लोग एक लड़की के पीछे....;वायरल हुआ वीडियो

बिग बॉस 19 की एक सक्सेस पार्टी दुबई में ऑर्गेनाइज की गई। इस पार्टी में सीजन के लगभग सभी कंटेस्टेंट नजर आए और इनके फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, लेकिन एक बार फिर तान्या मित्तल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। इस पार्टी के दौरान न केवल वो अपना दुखड़ा रोती नजर आईं, बल्कि उन्होंने गौरव खन्ना पर निशाना भी साधा।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 22:08 IST

बिग बॉस 19 को खत्म हुए 1 महीने से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन इसका खुमार अभी भी कंटेस्टेंट्स, फैंस और सोशल मीडिया से नहीं उतरा है। सीजन के कई कंटेस्टेंट्स हैं, जो अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। कभी तान्या मित्तल का कोई वीडियो वायरल हो जाता है, कभी अशनूर कौर का होम टूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है तो कभी गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री चर्चा में आ जाती है। हाल ही में दुबई में 'डैन्यूब प्रॉपर्टीज' की तरफ से एक सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें बिग बॉस 19 के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए। इस पार्टी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यूं तो इस इवेंट में सभी कंटेस्टेंट्स ने सुर्खियां बटोरीं लेकिन तान्या मित्तल एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में आ गईं। उन्होंने एक बार फिर जिक्र किया कि कैसे बिग बॉस 19 में बाकी सभी सदस्य उनका मजाक बनाते थे और उन्हें परेशान किया करते थे। तान्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि तान्या ने क्या कुछ कहा है और इस पार्टी में क्या खास रहा?

बिग बॉस 19 की दुबई सक्सेस पार्टी से तान्या की ये क्लिप हुई वायरल


बिग बॉस 19 की दुबई सक्सेस पार्टी इन दिनों लाइमलाइट में है। इस पार्टी में यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए, लेकिन गौरव और तान्या सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। डैन्यूब के ओनर रिजवान ने पहले गौरव को उनकी जीत के लिए बधाई दी। इसके बाद उन्होंने तान्या से भी बात की। इस क्लिप में रिजवान के साथ गौरव और तान्या स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। तान्या इस वीडियो में फिर घर से जुड़े मुद्दों पर बात करती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, "घर में जो मेरे साथ हो रहा था...सब 17 लोग मिलकर एक ही लड़की का मजाक बना रहे थे...मैं अब उन चीजों से खुद को बहुत दूर रखना चाहती हूं। इसे गुंटुआ बोल रही है...इसे डुग्गू बोल रही है...आप रहकर देखो कभी ऐसे घर में जहां 16 लोग आपके खिलाफ हों, आपको झूठा बोल रहे हों वो भी उस बात के लिए, जो आपने बचपन से जी हो। अभी भी घर दिखाने के बाद भी कई लोग कह रहे हैं कि मामा का घर दिखा दिया...मतलब हर चीज की एक हद होती है, एक टाइम के बाद आप सोच लेते हो कि जब आपको मानना ही नहीं है, तो मुझे आपको बताना क्यों है?"

यह भी पढ़ें- 'उसका ऐसा राज जानती हूं अगर बाहर आ गया तो...',नीलम गिरी को लेकर तान्या मित्तल ने किया बड़ा खुलासा; गुस्से में खोया आपा और बता दी अंदर की बात

तान्या का मजाक बनाते नजर आए गौरव खन्ना


इस पार्टी की एक और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। गौरव खन्ना, तान्या की एक्टिंग करते हैं और बाकी सभी लोग हंसते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर गौरव को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि गौरव तो कहते थे कि उन्होंने पूरे शो में तान्या को कभी नोटिस ही नहीं किया, तो फिर ये क्या है।


यह भी पढ़ें- तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 खत्म होने के 3 दिन के अंदर ही बदल दिए तेवर, पहले पैपराजी पर भड़कीं और फिर इस करीबी शख्स के साथ...


तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और अशनूर कौर समेत बिग बॉस 19 के कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Tanya Mittal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।