
बिग बॉस 19 खत्म हुए लगभग 4 महीने हो चुके हैं, लेकिन इसके सदस्य किसी न किसी कारण से सुर्खियों में आ जाते हैं। शो के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का रिश्ता हो, अभिषेक और अशनूर की दोस्ती हो, फरहाना-गौरव का रीयूनियन हो या फिर तान्या और कुनिका के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर होने वाली तकरार हो, शो के कंटेस्टेंट्स किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने ही हुए हैं। कुछ वक्त पहले कुनिका सदानंद ने एक इंटरव्यू में तान्या से जुड़े सवाल पर कुछ ऐसा कहा था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था और तान्या की टीम की तरफ से भी इस पर रिएक्शन दिया गया था। अब हाल ही में कुनिका ने इस पूरे मुद्दे पर रिएक्ट किया है और दोनों के फैंस कमेंट सेक्शन में भिड़ते दिख रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच में बिग बॉस 19 के घर में कई बार तकरार हुई और शो के बाद भी कभी ये तो कभी इनके फैंस सोशल मीडिया पर उलझते हुए नजर आते हैं। हाल ही में कुनिका सदानंद ने तान्या से जुड़े एक विवाद पर बात की, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। कुनिका ने कहा, "एक इंटरव्यू के दौरान मुझसे तान्या के बारे में सवाल किया गया था और मैंने कहा था कि इस टॉपिक को छोड़ दीजिए। इसके बाद तान्या की तरफ से वीडियो डालकर आग लगे तो लग जाए...और भी पता नहीं क्या-क्या कहा गया, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि इतना बवाल क्यों बनाया गया...तान्या और मेरा क्या मुकाबला है..मैं इंडस्ट्री को अपने 30 साल दिए हैं और तान्या को बिग बॉस के पहले कोई नहीं जानता था..तान्या के फैंस कह रहे थे कि मैं एक छोटी लड़की को नीचा दिखा रही हूं पर वो छोटी नहीं हैं, उनमें बहुत दिमाग है, मैें चाहती हूं वो अपनी जिंदगी में अच्छा करें।"
यह भी पढ़ें-'अगर वो इतनी ही संस्कारी है तो...', तान्या मित्तल के फैंस पर भड़कीं कुनिका सदानंद, इस वजह से लगाई फटकार

तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की इस बहस पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ फैंस ने कमेंट में लिखा-तान्या, कुनिका से ऑब्सेस्ड हैं, तो वहीं कुछ फैंस ने कहा कि इनका बिग बॉस खत्म ही नहीं हो पा रहा है। कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा कि कुनिका सदानंद को बिग बॉस 19 से पहले कोई नहीं जानता था और उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।
बिग बॉस 19 खत्म होने के इतने वक्त बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और कुछ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती और कुछ के झगड़े अभी भी सुर्खियां बटोर लेते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।