
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी और इसके जरिए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। फिल्म के टीजर के सामने आते ही शाहरुख खान का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और फैंस का एक्साइमेंट और बढ़ गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अब जो खबर सामने आ रही है, वो शाहरुख के फैंस को मायूस कर सकती है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से इसकी शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। क्या है पूरा मामला, क्या इसका असर फिल्म की रिलीज डेट पर पड़ेगा और इस फिल्म की वो कौन-सी बातें हैं, जो इसे सुपरहिट बना सकती हैं, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
शाहरुख खान की 'किंग' की शूटिंग पर ईरान-इजरायल वॉर का असर पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का एक बड़ा और अहम एक्शन सीक्वेंस दुबई के रेगिस्तान में शूट होना था। इस शूट की शुरुआत 9 अप्रैल से होनी थी और सभी फॉर्मेलिटीज पूरी हो चुकी थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते इस शूटिंग को अभी के लिए टाल दिया गया है। अब इसका सेट मुंबई में बनाया जा रहा है और ये एक्शन सीक्वेंस मुंबई में ही शूट किया जाएगा।
View this post on Instagram
शाहरुख खान की 'किंग' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है? अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।