Sat Mar 14, 2026 | Updated 04:57 AM IST
herzindagi
Anurag Dobhal brother Kalam statement

'हमें जिंदा जलाने की...', अनुराग डोभाल के भाई ने कार क्रैश को बताया इमोशनल ड्रामा; वीडियो बनाकर किए चौंकाने वाले खुलासे

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें फैंस द UK07 Rider के नाम जानते हैं, वो पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने परिवार पर कई आरोप लगाए थे और फिर इंस्टाग्राम के लाइव स्ट्रीम में अपनी जान देने की कोशिश की थी। अब इस पूरे मामले में उनके भाई ने रिएक्ट किया है और कहा है कि अनुराग सच छिपा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 12:54 IST

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराम डोभाल पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। द UK07 Rider ने एक वीडियो बनाकर अपने परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था और इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कार क्रैश करके जान देने की कोशिश की थी। कार क्रैश करने से पहले वो कहते हुए अपनी मां के लिए ये मैसेज देते नजर आए थे कि उनकी मां उन्हें अगले जन्म में जरूर प्यार करें। इसके बाद उन्होंने अपनी कार क्रैश कर दी थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और फिलहाल वो आईसीयू में हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि उनके परिवार से कोई भी उन्हें देखने नहीं पहुंचा। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि उनकी पत्नी रितिका अस्पताल में उनके साथ है। इसी बीच अनुराग के भाई कलाम ने इस पूरे विवाद पर अपना और उनके परिवार का पक्ष रखा है और अनुराग के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने पहले एक पोस्ट किया था और कहा था कि वो एक वीडियो के जरिए पूरी बात बताएंगे। अब उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

अनुराग डोभाल के भाई ने कार क्रैश को बताया इमोशनल ड्रामा

anurag brother on his statement

अनुराग डोभाल ने कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता, भाई और बहन पर टॉर्चर करने के इल्जाम लगाए थे और बताया था कि वो इन चारों की वजह से डिप्रेशन में हैं। उनके घरवालों ने कैसे उनका सब कुछ छीन लिया और कैसे उन्हें परेशान किया जा रहा है, इसे लेकर उन्होंने काफी कुछ कहा था। उन्होंने ये भी बताया था कि उनके परिवार की वजह से उनके और उनकी पत्नी रितिका के रिश्ते में भी दूरियां आ गई हैं। इसके बाद अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग में अपनी जान देने की कोशिश की थी। अब इस पूरे मामले पर उनके भाई कलाम (अतुल डोभाल) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अनुराग के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि अनुराग बस लोगों को इमोशनल ड्रामा करके सच से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अनुराग ने उनपर और उनके पूरे परिवार पर जो आरोप लगाए हैं, उसका उन्होंने कोई सुबूत नहीं दिया है। उनके भाई ने कहा, "मैं सच को बाहर लाने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा, मैं कानून का सहारा लूंगा, मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।" 

यह भी पढ़ें- Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद छलका मनारा चोपड़ा का दर्द, फूट-फूटकर रोते हुए कहा- 'मेरे साथ पिछले दो साल में...

अनुराग के भाई ने वीडियो में किए चौंकाने वाले खुलासे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KALAM INK (@kalam_inkk)

अनुराग के भाई ने ये भी कहा कि वो एक नया वीडियो बनाकर सारे सुबूत पेश करेंगे और अनुराग का पर्दाफाश करेंगे। कलाम ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा था कि भगवान सच को नहीं छिपने देंगे और अगर वो गलत हैं, तो वो सजा के लिए तैयार हैं, लेकिन जो लोग बिना कुछ सोचे-समझे उन्हें और उनके माता-पिता को गाली दे रहे हैं, जब सच सामने आएगा, तो क्या वो लोग उन्हें इंसाफ दिलवाएंगे? अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। 

उन्होंने वीडियो में बताया कि कैसे अनुराग के फोलॉअर्स उनके घर के बाहर जमा होकर उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दे रहे है हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कैसे अनुराग के सुसाइड की कोशिश से उनका पूरा परिवार हिल गया, लेकिन सुसाइड की कोशिश से झूठ, सच नहीं बन सकता है। इस वीडियो में उन्होंने और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और कैप्शन में पार्ट 1, पार्ट 2 और 2 लिखकर कई वीडियोज पोस्ट की है और अपना पक्ष रखा है।

 

यह भी पढ़ें- Ritika Chauhan Kaun Hain: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका कौन हैं? यूट्यूबर के एक्सीडेंट के बाद तोड़ी चुप्पी, दोनों बनने वाले थे मम्मी-पापा लेकिन फिर...


अनुराग डोभाल के फैंस फिलहाल उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि उनके भाई किन सुबूतों की बात कर रहे हैं और इस पूरे मामले में अब क्या मोड़ आएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Anurag Dobhal, Kalam Dobhal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।