Fri Apr 17, 2026 | Updated 06:45 AM IST
 Ranveer Singh Dhurandhar 2 success

'अब मजाक किस पर...', 'धुरंधर 2' की सफलता पर चुप्पी को लेकर ट्रोल हो रही थीं दीपिका पादुकोण; एक्ट्रेस ने यूं की ट्रोलर्स की बोलती बंद

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रहा है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक, सभी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' की सफलता पर दीपिका की चुप्पी को लेकर फैंस मायूस थे और उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा था। अब दीपिका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर सभी की बोलती बंद कर दी है।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 12:43 IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई और तबसे ये फिल्म लगातार तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और इससे जुड़ी रील्स भी सोशल मीडिया पार वायरल होती रहती हैं। विराट कोहली, आलिया भट्ट, करण जौहर और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स फिल्म की तारीफ में लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख चुके हैं और फैंस में तो इस फिल्म का खुमार इस कदर है कि हर जगह बस इसी के चर्चे हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' की सफलता पर दीपिका पादुकोण ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था और उनकी चुप्पी की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा था। ट्रोलर्स ने तो  यहां तक कह दिया था कि दीपिका को रणवीर की सक्सेस से जलन हो रही है या दीपिका, बॉलीवुड के अलग खेमे से आती हैं और यही वजह है कि वो आदित्य धर की फिल्म की तारीफ नहीं करना चाहती हैं। अब दीपिका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और सभी की बोलती बंद कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

दीपिका पादुकोण ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

deepika padukone hits back on trollers

दीपिका पादुकोण को पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की सफलता पर उनकी चुप्पी को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। दीपिका ने धुरंधर 2 की तारीफ में कोई पोस्ट नहीं किया था और रणवीर सिंह की किसी पोस्ट पर भी उनका कोई कमेंट नजर नहीं आया, इसे लेकर एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। अब दीपिका ने इन सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए एक इंस्टाग्राम रील के कमेंट सेक्शन में मजाकिया अंदाज में अपनी बात की है। दरअसल, एक इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसके कैप्शन में लिखा था, "दीपिका पादुकोण ने अभी-अभी ही 500 करोड़ के बजट को पूरी तरह साइलेंट ट्रीटमेंट दिया है, धुरंधर 2 ने तो सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया, लेकिन दीपिका ने फिल्म के प्रीमियर में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि वो रणवीर के परिवार के साथ सितार कॉन्सर्ट में थीं। न ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी कोई पोस्ट की और न ही धुरंधर 2 की तारीफ में कुछ कहा...क्या वो डायरेक्टर के खिलाफ हैं या इंटरनेट पर फेवरेट ड्रामे को अवॉइड कर रही हैं?" इस पोस्ट के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "बाद वाला मेरे दोस्त...P.S.-बता दूं कि मैंने आप सबसे पहले ही इसे देख लिया था...तो अब मजाक किस बात पर किया जाएगा?

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

दीपिका के लिए फैंस ने कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


दीपिका का ये कमेंट तुरंत की वायरल हो गया है और जहां एक तरफ उन्होंने अपने जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। वहीं दूसरी तरफ फैंस दीपिका के सपोर्ट में नजर आए। लोगों ने लिखा कि दीपिका और रणवीर हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और हर बार सोशल मीडिया पर ही चीजों को लिखना या जताना जरूरी नहीं होता है। बता दें कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।


यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

'धुरंधर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।