Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:16 AM IST HZ Awards 2026
Ranveer Singh Dhurandhar 2 streaming platform

Dhurandhar 2 OTT Release: थियेटर्स में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? जानें डेट और प्लेटफॉर्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' लगभग 3 हफ्तों से थियेटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म टिकट खिड़की पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का भी इंतजार है। चलिए आपको बताते हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?  
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 11:35 IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म टिकट खिड़की पर धुआंधार कमाई कर रही है और फैंस से भी इसे खूब तारीफ मिल रही है। कई सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ में बहुत कुछ कहा है। 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए लगभग 21 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस की धुरंधर बन चुकी है और 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का भी इंतजार है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि 'धुरंधर: द रिवेंज' ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है?

'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

'धुरंधर 2' के चर्चे इन दिनों हर जगह हैं। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी स्टाटर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ये फिल्म फिलहाल तो थियेटर्स में रन कर रही है, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मई के पहले हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को थोड़ा डिले किया जाएगा क्योंकि फिल्म अभी थियेटर्स में अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में हो सकता है कि ये फिल्म जून के पहले हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज हो। बताया ये भी जा रहा है कि इसका पहला पार्ट जहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं दूसरा पार्ट जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है इतनी कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यूज थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,653.67 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई से खाता खोला था और अभी भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

 

'धुरंधर 2' थियेटर्स में तो धमाल मचा ही रही है और ओटीटी पर रिलीज के बाद ये फिल्म जरूर ट्रेंड करेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।