Fri Mar 27, 2026 | Updated 01:36 AM IST HZ Awards 2026
 Dhurandhar 2 extra 6 minutes runtime

1000 करोड़ कमा चुकी 'धुरंधर 2' का है एक UNCENSORED वर्जन! 6 मिनट एक्स्ट्रा रनटाइम में क्या है खास?

Dhurandhar 2 Uncut Version: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये कमा चुकी है और इसका तूफान थमने का नाम नही ले रहा है। इसका रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट और 6 सेकेंड का है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि उनसे 6 मिनट अधिक रनटाइम के साथ इस फिल्म का एक अनकट वर्जन देखा है।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 16:16 IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' असल मायने में बॉक्स ऑफिस की भी 'धुरंधर' बन चुकी है। इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को कुछ ही दिनों में धराशायी कर दिया है और बॉक्स ऑफिस पर इसका तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इससे पहले 18 मार्च के इस मूवी के पेड प्रीव्यू शोज थे। इस फिल्म ने केवल 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है और अभी भी इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर इस कदर क्रेज है कि इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है और सोशल मीडिया पर इसके न जाने कितने सीन्स की रील्स और इससे जुड़े मीम्स वायरल हो रहे हैं। इसका रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट और 6 सेकेंड का है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि उनसे 6 मिनट अधिक रनटाइम के साथ इस फिल्म का एक अनकट वर्जन देखा है। क्या वाकई ऐसा है, चलिए आपको बताते हैं।

क्या वाकई Dhurandhar 2 का है एक अनकट वर्जन?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस में इतना क्रेज है जितना शायद ही हाल-फिलहाल में किसी और फिल्म को लेकर देखने को मिला हो। हाल ही में एक यूजर ने दावा किया कि उन्होंने इस फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखा, जो नॉर्मल फिल्म से 6 मिनट अधिक रनटाइम के साथ था। अब इससे पहले कि आप सोचें कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं, बता दें कि इस यूजर ने इंडिया में नहीं, बल्कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में फिल्म का ये वर्जन देखा है। यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि कैसे उन्होंने बिना सेंसर वाला वर्जन देखने के लिए 4 दिन का इंतजार किया और 20 घंटे की फ्लाइट लेकर ये 6 मिनट एक्स्ट्रा रनटाइम वाला वर्जन देखा। इस फैन की मानें तो उन्होंने जो वर्जन देखा, उसका रनटाइम 235.6 मिनट का था यानी ये भारत में रिलीज हुई फिल्म से 6 मिनट लंबा था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का थम नहीं रहा है तूफान, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

'धुरंधर 2' के Uncensored Version में क्या है खास?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

मनाली डे नाम के अकाउंट से की गई ये सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हुई और इस पर अलग-अलग कमेंट्स आने लगे। जहां कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने भी इंडिया के बाहर ये फिल्म देखी है, लेकिन उन्हें नहीं समझ आ रहा है कि वो किस वर्जन की बात कर रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इन एक्स्ट्रा 6 मिनट में सिर्फ गालियां और एक्शन सीन्स हैं, जिसे भारत में कट किया गया है और इसलिए ये फिल्म बाहर के देशो में कथित तौर पर 6 मिनट अधिक लंबी है। खैर, इस एक्स्ट्रा वर्जन की सच्चाई क्या है, इस बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन इतना जरूर है कि 'धुरंधर 2' लोगों के दिलों पर राज कर रही है और फैंस को खूब पसंद आ रही है।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्मों को दी पटखनी, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर


रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है और फैंस को खूब पसंद आ रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।