Wed Apr 8, 2026 | Updated 01:24 AM IST HZ Awards 2026
image

'अगर बच्चा नहीं हुआ तो...', 41 साल की आरती सिंह ने प्रेग्नेंसी पर की खुलकर बात, पहली मुलाकात में ही पति से क्यों किया था बच्चे का जिक्र?

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की है। बचपन में मां को खोने से लेकर जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ावों तक आरती सिंह ने काफी बातों को जिक्र किया। उन्होंने बेबी प्लानिंग और बच्चे को गोद लेने के बारे में भी अपनी राय रखी।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 17:48 IST

 

गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की और यही कारण है कि उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरती 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' और 'वारिस' जैसे कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं। आरती की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, जिनके बारे में वो पहले भी कई बार बात कर चुकी हैं। कॉमेडियन कृष्णा की बहन आरती हाल ही में 41 साल की हुई हैं और इस इंटरव्यू में उन्होंने मदरहुड के बारे में भी बात की। यहां तक कि एक खास वजह से उन्होंने बच्चा गोद लेने का भी जिक्र किया। आरती ने ये भी बताया कि उनके पति दीपक चौहान से जब वो पहली बार मिली थी, तब भी उन दोनों के बीच इस बारे में बात हुई थी। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

बच्चा गोद लेने के लिए तैयार हैं आरती सिंह

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arti S Chauhan (@artisingh5)

आरती सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ शब्दों में कहा कि अगर वो नेचुरली कंसीव नहीं कर पाईं, तो उन्हें बच्चा गोद लेने में कोई दिक्कत नहीं है। आरती ने कहा कि वो खुद एक एडॉप्टेड चाइल्ड हैं और वो इस बात को समझती है कि कई ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें घर की जरूरत है। ऐसे में अगर नेचुरली कंसीव हो गया, तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं हो पाया, तो उन्हें और दीपक को बच्चा गोद लेने में कोई दिक्कत नहीं है। आरती ने बताया कि उन्होंने पहली मुलाकात में ही दीपक से इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, "जब मैं दीपक से पहली बार मिली थी, तो मैंने एकदम ईमानदारी से उनसे इस बारे में बात की थी। मैंने कहा था कि मैं अभी 38 साल की हूं और 39 तक शायद मैं शादी कर लूंगी, लेकिन उस समय पक्का नहीं पता कि मैं बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं...तब दीपक ने बस मेरी तरफ देखते हुए कहा था कि दुनिया में बहुत ऐसे बच्चे हैं, जिनके पास घर नहीं है और जिन्हें घर की जरूरत है, हम बच्चा गोद ले लेंगे।"

यह भी पढ़ें- एक-दूजे के हुए आरती सिंह-दीपक चौहान, मामा गोविंदा ने भी दिया नए जोड़े को आशीर्वाद

मुश्किलों में बीता है आरती सिंह का बचपन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arti S Chauhan (@artisingh5)

आरती सिंह का बचपन काफी मुश्किलों में बीता है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि उनके जन्म के एक महीने के अंदर ही उनकी मां की मौत हो गई थी। उनकी मां की सबसे अच्छी दोस्त ने आरती को पाला और वो बचपन में उनके साथ ही रहीं। आरती ने ये भी बताया कि उनका बचपन काफी वक्त तक उनके भाई कृ्ष्णा के साथ नहीं बीता और उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। बता दें कि आरती और दीपक की शादी 25 अप्रैल 2024 को हुई थी। दीपक एक बिजनेसमैन हैं और दोनों ने अरेंज मैरिज की थी।


यह भी पढ़ें- 'इतना दीवाना हो गया था कि...', गोविंदा ने नीलम कोठारी संग रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा; 36 साल पहले इंटरव्‍यू में कुबूला था अफेयर

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।