Sun Mar 22, 2026 | Updated 05:17 AM IST HZ Awards 2026
What happened to Rinku Singh Father

Vina Devi Kaun Hain: रिंकू सिंह की मां वीना देवी कौन हैं? पिता की मौत के बाद परिवार में हैं ये सदस्य

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह कैंसर से जंग हार गए। आज यानी 27 फरवरी की सुबह नोएडा के प्राइवेट अस्तपताल में उनका निधन हो गया। रिंकू के क्रिकेटर बनने के संघर्ष में उनके माता और पिता हमेशा उनकी प्रेरणा और हिम्मत बनकर उनके साथ रहे। इसका जिक्र वो कई बार कर चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी मां वीना देवी क्या करती हैं और उनके परिवार में अब कौन-कौन है?
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 12:59 IST

इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। उन्हें चौथे स्टेज का लिवर कैंसर था। नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। रिंकू के क्रिकेटर बनने के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी है, जिसमें उनके माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया है। रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम किया करते थे। उनके जाने से क्रिकेटर को बड़ा झटका लगा है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए कई विस्फोटक और मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं। फिलहाल वो एक मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। उनकी मां वीना देवी का भी उनके सफर में खास योगदान रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि रिंकू सिंह की मां बीना देवी क्या करती हैं और उनके परिवार में कौन-कौन है?

रिंकू सिंह की मां वीना देवी कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

रिंकू सिंह की मां वीना देवी एक हाउसवाइफ हैं और उनके लिए हमेशा सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ी रही हैं। रिंकू ने कई इंटरव्यूज के दौरान बताया कि कैसे बचपन में वो पाई-पाई जोड़कर मुश्किल वक्त में घर चलाया करती थीं। जब रिंकू को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स में जगह मिली, तो उनकी जिंदगी बदल गई। इसके बाद साल 2023 में उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम में भी जगह मिली। उन्होंने साल 2024 में अपनी मां के नाम पर एक 3.5 करोड़ का बंगला वीना पैलेस खरीदा था।

रिंकू सिंह के परिवार में कौन-कौन है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neha ❤️ (@_neha_singh_0700)

रिंकू सिंह पांच भाई-बहन हैं और वो तीसरे नंबर पर हैं। उनकी बहन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं। रिंकू सिंह ने कुछ महीने पहले अपनी बहन को एक स्कूटी भी गिफ्ट की थी, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- प्रिया सरोज कौन हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह संग सगाई के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल, जानें नेटवर्थ और उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

रिंकू सिंह की हो चुकी है सगाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

रिंकू सिंह ने पिछले साल राजनेता और सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी और खबरों के मुताबिक, वो इस साल शादी करने वाले हैं। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और दोनों ने अपनी सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं।

 यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम की 6 महिला क्रिकेटर्स जिन्होंने अपने खेल से बना दिया इतिहास

 

रिंकू सिंह अपने पिता की मौत के चलते गहरे सदमे में हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Rinku Singh

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।