herzindagi
image

प्रिया सरोज कौन हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह संग सगाई के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल, जानें नेटवर्थ और उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून को लखनऊ में सगाई कर ली है। दोनों की शादी में कई क्रिकेट और पॉलिटिक्स से कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की। इसके बाद से लोग लगातार प्रिया सरोज के बारे में सर्च कर रहे हैं और उनसे जुड़ी डिटेल्स जानना चाहते हैं। बता दें कि प्रिया समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-09, 15:04 IST

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने कल यानी 8 जून को प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। यह फंक्शन लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुआ और इसमें क्रिकेट और पॉलिटिक्स की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। अखिलेश यादव, सपा सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इस सगाई का हिस्सा बने। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी नवंबर में होगी। इसके बाद से लगातार फैंस प्रिया सरोज के बारे में जानना चाह रहे हैं और उन्हें इंटरनेट पर काफी सर्च भी किया जा रहा है। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चलिए, आपको बताते हैं प्रिया सरोज कौन हैं, उनकी नेटवर्थ क्या है और दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई।

प्रिया सरोज कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)


प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की युवा सांसद और वकील हैं। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया 26 साल की है और बताया जा रहा है कि 18 नवंबर को वह रिंकू सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1998 में हुआ था। बता दें कि प्रिया, लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। उन्होंने दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से स्कूलिंग की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए और फिर एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की थी। बात अगर उनकी नेटवर्थ की करें तो उन्होंने चुनाव से पहले जो एफिडेविड पेश किया था, उसमें 11.26 लाख रुपये की कुल संपत्ति का जिक्र किया था। रिंकू की नेटवर्थ 7-8 करोड़ के बीच बताई जाती है। वह साल 2018 से आईपीएल खेल रहे थे और इस साल शाहरुख खान की टीम केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका और कैसे हुई थी इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी

rinku singh and priya saroj love story


रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। हालांकि, दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई की फोटोज पोस्ट करते हुए जो कैप्शन लिखा है, उससे पता चल रहा है कि दोनों तीन साल से साथ हैं। प्रिया सगाई की तस्वीरों में काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'यह दिन बहुत वक्त...लगभग 3 सालों से हमारे दिल में बसा हुआ था....इंतजार का हल पल आज खास लग रहा है...।'

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम की 6 महिला क्रिकेटर्स जिन्होंने अपने खेल से बना दिया इतिहास

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Instagram/Rinku Singh

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।