
Leo Monthly Horoscope मार्च 2026 का महीना सिंह राशि की महिलाओं के लिए गहन बदलाव, रहस्य और भाग्य उदय का एक बेहद महत्वपूर्ण समय साबित होने वाला है। 02 मार्च को ग्रहों का मीन राशि में प्रवेश और विशेष रूप से 14 मार्च को आपके राशि स्वामी सूर्य' का मीन राशि में गोचर जीवन में कुछ अनएक्सपेक्टेड और गहरे अनुभव लाएगा। यह समय साधना और छिपे हुए लाभ का है। 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशि में जाना आपके लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगा और आपके सोए हुए भाग्य को जगा देगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह का यह गोचर सिंह राशि की महिलाओं के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कैसे प्रभावित करेगा।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए मार्च का फर्स्ट हाफ में प्रेम और दांपत्य जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने का है। 02 और 14 मार्च को अष्टम भाव में ग्रहों और सूर्य का प्रभाव ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंधों को प्रभावित कर सकता है। छोटी सी बात का बतंगड़ बन सकता है, इसलिए मौन और धैर्य को अपना हथियार बनाएं। अपने जीवनसाथी से कोई भी बात न छिपाएं, क्योंकि अष्टम भाव रहस्य उजागर कर सकता है। 26 मार्च के बाद जब ग्रह आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपके प्रेम जीवन में एक नई सुबह होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जो गलतफहमियां पनप रही थीं, वे दूर हो जाएंगी। अविवाहित युवतियों को किसी लंबी यात्रा या धार्मिक आयोजन के दौरान अपना मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ किसी तीर्थ स्थल या लंबी छुट्टियों पर जाने का प्लान भी बना सकती हैं।
करियर के मामले पर 14 मार्च तक का समय सिंह राशि की महिलाओं के लिए रिसर्च और गहराई से काम करने का है। अष्टम भाव अचानक होने वाली घटनाओं का है, इसलिए कार्यस्थल पर कोई अचानक बदलाव जैसे सीट या प्रोजेक्ट का बदलना हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स और गुप्त शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। अपनी प्लानिंग्स का खुलासा तब तक न करें जब तक काम पूरा न हो जाए। जो महिलाएं रिसर्च, इंश्योरेंस, टैक्सेशन या मेडिकल फील्ड में हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। 26 मार्च को मेष राशि में ग्रहों का गोचर आपके करियर में भाग्य प्रबलता लगाएगा। नवम भाव की एक्टिविटी आपको सीनियर्स और गुरुजनों का भरपूर सपोर्ट दिलाएगी। प्रमोशन में आ रही बाधाएं दूर होंगी और यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रही हैं, तो बेहतरीन अवसर सामने आएंगे।
आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बेहद दिलचस्प रहने वाला है। 02 मार्च और विशेषकर 14 मार्च को अष्टम भाव में सूर्य का गोचर आपको अचानक धन लाभ करा सकता है। यह धन आपको किसी पुरानी फंसी हुई पॉलिसी, पैतृक संपत्ति , बीमा या किसी हिडन सोर्सेज मिल सकता है। इसी दौरान अचानक कोई बड़ा खर्च भी सामने आ सकता है, इसलिए पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें। 26 मार्च के बाद, भाग्य भाव के सक्रिय होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस अवधि में किए गए इन्वेस्टमेंट भविष्य में कई गुना मुनाफा देंगे। लंबी अवधि के लिए प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में पैसा लगाना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
स्वास्थ्य के मामले में मार्च 2026 में सिंह राशि की महिलाओं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। राशि स्वामी सूर्य का 14 मार्च को अष्टम भाव में जाना आपकी विटेलिटी को थोड़ा कम कर सकता है। पेट के निचले हिस्से, पाचन तंत्र और हड्डियों विशेषकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई पुरानी तकलीफ उभर सकती है। वाहन चलाते समय भी इस अवधि में पूरी सावधानी बरतें। राहत की बात यह है कि 26 मार्च को मेष राशि में ग्रहों के गोचर से आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। आप अंदर से सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगी। किसी अच्छी जीवनशैली या योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपकी इम्युनिटी फिर से मजबूत हो जाएगी।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।