
Leo Horoscope Today, 25 February 2026: 25 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। ग्यारहवां भाव लाभ, आय, इच्छापूर्ति, बड़े संपर्क, सामाजिक दायरा और फ्यूचर प्लानिंग्स का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा जब इस भाव में आता है तो व्यक्ति की महत्वाकांक्षा जागृत होती है। आज आपका ध्यान स्पष्ट रूप से इस बात पर रहेगा कि आपको क्या चाहिए और उसे कैसे हासिल करना है। भावनात्मक निर्णयों की जगह आज स्ट्रेटेजिक सोच ज्यादा प्रभावी रहेगी। यह गोचर आपको सामाजिक रूप से एक्टिव करेगा। नए लोगों से मिलना, मीटिंग्स, ग्रुप डिस्कशन या ऑनलाइन नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसलिए आज आपको अपनी योजनाएं सभी के सामने खोलने की आवश्यकता नहीं है। जितनी कम बातें साझा करेंगी, उतनी ही सुरक्षित रहेंगी।
प्रेम जीवन में आज दोस्ती का रंग अधिक गहरा रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज अपने जीवनसाथी के साथ फ्यूचर प्लानिंग्स पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक लक्ष्य, इन्वेस्ट या बच्चों के भविष्य को लेकर बातचीत संभव है। यदि आप अविवाहित हैं, तो किसी मित्र के माध्यम से नया रिश्ता शुरू हो सकता है। लेकिन आकर्षण और स्थिरता अलग-अलग बातें हैं। जल्दबाजी में इमोसनल इन्वेस्ट न करें। पहले व्यक्ति की सोच और व्यवहार को समझें।
उपाय: आज के दिन सूर्य को जल अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में आज का दिन नेटवर्किंग और अवसरों का है। आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। यदि आप किसी प्रमोशन, इंक्रीमेंट या नए प्रोजेक्ट की उम्मीद कर रही हैं, तो आज चर्चा आगे बढ़ सकती है। टीमवर्क में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। लेकिन एक गलती सब बिगाड़ सकती है अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करने के बजाय परिणामों को बोलने दें।सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे, पर दिखावा नुकसान कर सकता है।
उपाय: कार्यस्थल पर प्रवेश करने से रोली का तिलक लगावें।

आर्थिक दृष्टि से आज लाभ के संकेत हैं। ग्यारहवां भाव आय और मुनाफे का प्रतिनिधित्व करता है। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है या रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। लेकिन आज किसी मित्र या परिचित को उधार देने से बचें। लाभ तभी स्थिर होगा जब आप अनुशासन बनाए रखेंगी। भविष्य की बचत योजना बनाना आज सही रहेगा।
उपाय: आज लाल रंग के वस्त्र से परहेज करें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक सामाजिक गतिविधि के कारण थकान हो सकती है। देर रात तक जागना या अनियमित भोजन आपकी ऊर्जा कम कर सकता है। आज पानी अधिक पिएं और मीठे का सेवन नियंत्रित रखें। मानसिक रूप से आप सक्रिय और उत्साहित रहेंगी, लेकिन शरीर को भी आराम की जरूरत है।
उपाय: रात को सोने से पहले अपने कमरे में कपूर जलावें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।