-1771512384732.webp)
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सत्ता, सफलता और खर्च का एक बेहतरीन रोमांचक सफर है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कार्यक्षेत्र में डंका बजाने वाली होगी। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के रहेंगे। यह गोचर करियर में आपको अपार शक्ति और प्रतिष्ठा देगा। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां वे देवगुरु बृहस्पति के साथ मिलकर धन और सफलता का महा-संयोग गजकेसरी राजयोग बनाएंगे।
27 फरवरी से 01 मार्च तक चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क बारहवें भाव/व्यय और मोक्ष भाव में स्वगृही रहेंगे, जो लंबी यात्रा और खर्चों का सूचक है। छठे भाव शत्रु भाव में उच्च के मंगल आपको विरोधियों पर भारी बनाए हुए हैं, जबकि सप्तम भाव में सूर्य, शुक्र, बुध और राहु किस स्तिथि अभी भी दांपत्य जीवन में हलचल मचा रहा है। अष्टम भाव में शनि देव विराजमान हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें इस सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल-
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में ईगो को किनारे रखकर समझदारी से काम लेने का है। 23 और 24 फरवरी को दशम भाव का उच्च चंद्रमा आपको अपने काम में इतना व्यस्त रखेगा कि आप पति या पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगी। इस वजह से सप्तम भाव में बैठे राहु और सूर्य का ग्रहण दोष पार्टनर के मन में गलतफहमी और गुस्सा पैदा कर सकता है। 25 और 26 फरवरी को ग्यारहवें भाव में गजकेसरी योग बनने से आपकी सोशल लाइफ बहुत ग्लैमरस हो जाएगी। दोस्तों के साथ पार्टी या किसी बड़े इवेंट में शामिल होने का मौका मिलेगा। सिंगल महिलाओं को अपने फ्रेंड सर्कल में ही कोई बहुत रुतबे वाला व्यक्ति प्रपोज कर सकता है। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच बारहवें भाव का स्वगृही चंद्रमा बेडरूम लाइफ में एक नई ऊर्जा और सीक्रेट रोमांस लेकर आएगा। आप पार्टनर के साथ किसी दूर की यात्रा या रिसॉर्ट में वीकेंड मना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Haldi Ke Upay: पति नहीं मानते आपकी बात और सास से रहती है अनबन, तो एक चुटकी हल्दी से करें ये उपाय
उपाय: रविवार को एक गुलाबी रंग का क्रिस्टल अपने बेडरूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सुपरवूमन बनने का है। 23 और 24 फरवरी को दशम भाव में उच्च का चंद्रमा आपको कार्यक्षेत्र में अजेय बना रहा है। आपके निर्णय सटीक होंगे और बॉस आपके लीडरशिप कौशल की खुलकर तारीफ करेंगे। अगर प्रमोशन या नई जॉब का इंटरव्यू है, तो सफलता तय है। छठे भाव में उच्च का मंगल आपके विरोधियों को शांत कर देगा। 25 और 26 फरवरी को ग्यारहवें भाव में 'गजकेसरी योग' आपको अपनी मेहनत का सबसे बड़ा रिवॉर्ड दिलाएगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को कोई बहुत बड़ी और लाभदायक डील मिल सकती है। 27 फरवरी के बाद बारहवें भाव का चंद्रमा उन महिलाओं के लिए लॉटरी के सामान है जो मल्टीनेशनल कंपनियों, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या अस्पताल प्रशासन से जुड़ी हैं। विदेश से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: पूजा में रखी रुई की बत्ती बढ़ा सकती है घर में सुख-शांति, जानें ये खास उपाय
उपाय: मंगलवार के दिन तांबे का एक चौकोर टुकड़ा लाल धागे में बांधकर अपने पर्स या ऑफिस के बैग में रखें।
आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह कमाई और अचानक होने वाले बड़े खर्च का परफेक्ट बैलेंस है। 25 और 26 फरवरी को ग्यारहवें भाव में गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योगआपकी आय के कई नए स्रोत खोल देगा। स्टॉक मार्किट, म्यूचुअल फंड्स या किसी पुराने इन्वेस्ट से आपको अचानक बड़ा फायदा मिलेगा। फंसा हुआ पैसा इन दो दिनों में वापस आ सकता है। 23 और 24 फरवरी को करियर में मिली सफलता का सीधा असर आपके बैंक बैलेंस पर पड़ेगा। हालांकि, 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच बारहवें भाव में स्वगृही चंद्रमा आपकी जेब बहुत तेजी से ढीली करवाएगा। यह खर्च किसी विदेश यात्रा, लग्जरी ब्रांड्स की शॉपिंग या घर की सुख-सुविधाओं पर हो सकता है। अष्टम भाव में बैठे शनि के कारण किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से इस वीकेंड पर बचें।
उपाय: शुक्रवार के दिन पीली सरसों के 11 दाने माता लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उन्हें अपने कैश बॉक्स/तिजोरी में रख लें।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: अगर आपके घर में भी अक्सर रहती है पैसों की तंगी, तो करें शीशे का ये एक छोटा सा उपाय; धन से भर जाएगी तिजोरी
स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं को इस सप्ताह एक्सेसिवे एनर्जी को सही दिशा में लगाना होगा। 23 और 24 फरवरी को छठे भाव में उच्च का मंगल और दशम भाव में उच्च का चंद्रमा आपकी वाइटल एनर्जी को चरम पर रखेगा। आप बहुत एक्टिव रहेंगी, लेकिन शरीर में गर्मी बढ़ने से एसिडिटी या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। 25 और 26 फरवरी को स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक शांति मिलेगी। असली ध्यान 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच देना है। बारहवें भाव में चंद्रमा और अष्टम भाव में शनि की दृष्टि अनिद्रा आंखों में भारीपन और पैरों के तलवों में दर्द दे सकती है। इस दौरान आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस होगी, इसलिए अपने लिए टाइम जरूर निकालें। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: धन और सुख-समृद्धि के लिए करें मेथी दाने का ये सरल उपाय, मिलेगी तरक्की और घर में आएगी खुशहाली
उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें थोड़े से काले तिल डाल दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।