Sun Mar 22, 2026 | Updated 06:54 AM IST HZ Awards 2026
Who was Sidharth Malhotra Father Sunil Malhotra

कौन थे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा? नेवी में कैप्टन के पद पर कर चुके हैं देश की सेवा, निधन पर कियारा आडवाणी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का हाल ही में दिल्ली में निधन हो गया है। सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने उन्हें याद करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इमोशनल पोस्ट लिखा। बता दें कि सुनील मल्होत्रा नेवी में कैप्टन के पद पर देश की सेवा कर चुके हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 14:50 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धार्थ और कियारा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिखी और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के पिता का निधन कुछ दिनों पहले हुआ था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनका निधन पांच दिन पहले हुआ था और दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। कपल भी इन दिनों दिल्ली में ही है। चलिए आपको बताते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता कौन थे?

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता कौन थे?

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनीत मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन के पद पर कार्य कर चुके थे। सिद्धार्थ का उनके पिता से गहरा रिश्ता था और वो अक्सर इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुके थे कि उनके पिता उनके 'पसंदीदा हीरो' हैं। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार थे। वो पैरालाइज्ड थे और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे।

सिद्धार्थ ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

सिद्धार्थ ने अपने पिता के साथ कुछ फोटोज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वो सच्चे, ईमानदार और कल्चर से जुड़े इंसान थे। उन्होंने अपनी जिंदगी हमेशा अपनी वैल्यूज पर जी और कभी समझौता नहीं किया। वो अनुशासित थे, लेकिन कठोर नहीं...उनमें ताकत थी, लेकिन घमंड नहीं था। जिंदगी ने उनकी कई परीक्षाएं लीं, लेकिन वो हमेशा पॉजिटिव रहे। मर्चेंट नेवी के कैप्टन के तौर पर हमारे समुद्रों की रक्षा करने से लेकर शांति और साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने न कभी हार मानी और न ही कभी अपनी गरिमा खोई। जब उन्हें स्ट्रोक हुआ और वो व्हीलचेयर पर आ गए, तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

सिद्धार्थ ने आगे लिखा, "पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है...आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है...आपकी पॉजिटिविटी आज भी पूरे परिवार को साथ बांधकर रखी हुई है। आप शांतिपूर्वक हमें नींद में छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है, उसे मापा नहीं जा सकता है। मैं आज जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से ही हूं। मैं आपका नाम, आपके संस्कार और आपकी रोशनी को हमेशा आगे ले जाऊंगा। ढेर सारा प्यार पापा।"

यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी, 'टॉक्सिक' के बाद हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म

कियारा आडवाणी ने भी दी श्रद्धांजलि

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी ने भीअपने ससुर को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की रस्मों को फोटो शेयर कीं। फोटो में सिद्धार्थ, कियारा, सुनील मल्होत्रा और सिद्धार्थ की मम्मी नजर आ रही हैं। कियारा ने कैप्शन में लिखा कि किस तरह सिद्धार्थ के पिता ने उन्हें खुले दिल से अपनाया और सच्चा प्यार देकर सबको हमेशा संभाला।

 

यह भी पढ़ें- कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉक्स ऑफिस जर्नी, जानें कैसे इंडस्ट्री में हिट हुआ यह स्टार कपल

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में सेलेब्स और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।