herzindagi
riyadh girl twinternet juhi chawla daughter

रियाद की इंफ्लुएंसर 'The Twinternet' कौन हैं? सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं जूही चावला की बेटी, वायरल हुआ वीडियो

Riyadh Girl Juhi Chawla Daughter: रियाद की एक इंफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनकी शक्ल जूही चावला से मिलती है और ऐसे में लोगों ने इन्हें जूही चावला की बेटी कहना शुरू कर दिया। हालांकि, इंफ्लुएंसर 'The Twinternet' ने एक वीडियो बनाकर इन बातों पर रिएक्ट किया है।  
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 16:46 IST

सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए, कौन-सा नया ट्रेंड कब चर्चा में आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अजीबोगरीब ट्रेंड्स से लेकर फनी वीडियोज और सेलिब्रिटीज जैसे दिखने वाले लोगों तक, हर नए दिन कुछ न कुछ नया इंटरनेट पर आ ही जाता है। अभी कुछ दिन पहले विराट कोहली जैसा दिखने वाला एक बच्चा इंटरनेट पर वायरल हुआ था और कुछ वक्त पहले 'जवान' मूवी की एक्ट्रेस गिरिजा ओक की कुछ फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। इसी बीच अब रियाद की एक इंफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनकी शक्ल जूही चावला से मिलती है और ऐसे में लोगों ने इन्हें जूही चावला की बेटी कहना शुरू कर दिया। हालांकि, इंफ्लुएंसर 'The Twinternet' ने एक वीडियो बनाकर इन बातों पर रिएक्ट किया है।

रियाद की इन्फ्लुएंसर 'द ट्विनटर्नेट' इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Twinternet (@the.twinternet)

रियाद की इन्फ्लुएंसर 'द ट्विनटर्नेट' इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी शक्ल जूही चावला से मिलती है और ऐसे में लोग उन्हें जूही चावला की बेटी तक बुलाने लगे। उन्होंने एक वीडियो में जूही चावला की सिग्नेचर स्माइल और एक्सप्रेशंस की नकल की थी और इसके बाद तो उन्हें लोग कमेंट्स में जूही चावला की बेटी ही बताने लगे। कुछ लोगों ने कमेंट्स में उनसे ये सवाल भी पूछा कि क्या वो जूही चावला की बेटी है। उनकी इस वीडियो को जूही चावला ने भी लाइक किया था और ऐसे में ये पोस्ट और वायरल होने लगी।

रियाद की इन्फ्लुएंसर ने वीडियो बनाकर किया इन बातों पर रिएक्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Twinternet (@the.twinternet)

रियाद की इन्फ्लुएंसर 'द ट्विनटर्नेट' ने लगातार आ रही कमेंट्स की बाढ़ के बाद जूही चावला की बेटी कहे जाने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके साफ किया कि वो जूही चावला की बेटी नहीं है। उन्होंने वीडियो में अपनी मां की पुरानी फोटोज शेयर करते हुए बताया कि वो जूही चावला की बेटी नहीं हैं और उनकी मां अपने समय की फैशन आइकन थीं। उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि इस तुलना ने उन्हें वायरल होने में काफी मदद मिली। ये पोस्ट जूही चावला तक भी पहुंची और उन्होंने इसे लाइक भी किया। 

यह भी पढ़ें- कौन हैं टीना रिझवानी? बनने जा रही हैं सलमान खान के घर की बहू, अयान अग्निहोत्री संग सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

रियाद की इन्फ्लुएंसर 'द ट्विनटर्नेट' कौन हैं?

रियाद की इन्फ्लुएंसर 'द ट्विनटर्नेट' इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर शेयर करती हैं हालांकि, उनके ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1,903 फॉलोअर्स हैं हालांकि, जूही चावला से जुड़े वीडियोज पर उन्हें अच्छे व्यूज मिले हैं। उनके इंस्टाग्राम से पता चलता है कि ये अकाउंट उन्होंने और उनकी जुड़वां बहन ने मिलकर बनाया है हालांकि, उनकी जुड़वा बहन की शक्ल उनसे नहीं मिलती है।

 

यह भी पढ़ें- इंटरनेट सेंसेशन Girija Oak कौन हैं? शाहरुख खान की इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर, सोशल मीडिया पर नीली साड़ी में वायरल हो रही हैं तस्वीरें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/The Twinternet

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।