herzindagi
uorfi javed lashes out at claims of leaving islam and changing her name to geeta bhardwaj

क्या उर्फी जावेद बनीं गीता भारद्वाज, एक्ट्रेस ने छोड़ा इस्लाम धर्म और रख लिया हिंदू नाम? इंटरव्यू में खुद बताया वायरल दावों का सच

Uorfi Javed Expelled From Islam: एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपने वीडियो में दावा किया था कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाल दिया गया है। वो अब मुसलमान नहीं हैं और उन्होंने हिंदू नाम रख लिया है। इस वायरल वीडियो में ये भी कहा गया कि अब उर्फी को गीता भारद्वाज के नाम से बुलाया जाएगा। अब इन वायरल दावों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।  
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 21:27 IST

एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी अपने ड्रेसिंग सेंस तो कभी अपने स्टेटमेंट्स की वजह से उर्फी लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। इन दिनों उर्फी को लेकर दावा किया जा रहा था कि उन्हें इस्लाम से निकाल दिया गया है। दरअसल, फैजान अंसारी नाम के एक इंफ्लुएंसर ने अपने वीडियो में दावा किया कि उर्फी को इस्लाम से निकाल दिया गया है और उन्होंने अपना नाम भी बदलकर गीता भारद्वाज रख लिया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हाल ही में एक बातचीत के दौरान उर्फी ने भी इन बातों पर रिएक्ट किया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या वाकई एक्ट्रेस को इस्लाम से निकाल दिया गया है?

इस्लाम से निकाले जाने के दावों पर उर्फी जावेद ने किया रिएक्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद को लेकर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने दावा किया था कि उन्हें इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है और उन्होंने अपना नाम भी बदलकर गीता भारद्वाज रख लिया है। एक एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने इन वायरल दावों का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने इन सारे दावों को सिरे से नकारते हुए कहा- मैं खुद बहुत पहले से वो धर्म छोड़ दिया था...मुझे नहीं पता कि ये सारी बातें कौन बना रहा है...किसने कहा ये सब....लोग खुद मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं वैसे भी इस्लाम या किसी धर्म को नहीं मानती हूं...मैं नास्तिक हूं...आप मुझे उस जगह से कैसे निकालोगे, जहां मैं पहले से ही हूं नहीं?

यह भी पढ़ें- 'कोई रात के 3 बजे आपके घर के बाहर...', उर्फी जावेद ने पुलिस स्टेशन से शेयर की तस्वीर, आधी रात हुआ कुछ ऐसा कि घबरा गईं एक्ट्रेस

उर्फी जावेद को लेकर वायरल वीडियो में कि क्या दावे?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि उर्फी को मुस्लिम कम्युनिटी के लोगों ने इस्लाम से निकालने का फैसला लिया है, क्योंकि उनकी हरकतों के चलते इस्लाम का अपमान हो रहा है और वो इस्लाम और मुसलमानों का नाम खराब कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि उर्फी ने खुद कई बाद कहा है कि वो इस्लाम या कुरान में भरोसा ही नहीं रखती हैं और इसलिए सभी मुसलमान उनके खिलाफ हो गए हैं और अखिल भारतीय मुस्लिम समुदाय के प्रमुख मौलाना ने उन्हें इस्लाम से बाहर निकाल दिया है। अब उनका हमारे धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और अब उनका हिंदू नाम गीता भारद्वाज है। उन्होंने सुबूत के तौर पर एक लेटर भी दिखाया था।

 

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed के Cannes 2025 डेब्यू का सपना रह गया अधूरा, लास्ट मूमेंट पर हो गई बड़ी गड़बड़ और बनते-बनते रह गई बात

 

उर्फी जावेद ने सीधे शब्दों में इन वायरल दावों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस पहले भी कई बार अपने बयानों की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Uorfi Javed

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।