herzindagi
OTT Releases Feb 2026

OTT Releases Feb 2026: इस हफ्ते द राजा साब से लेकर किस किसको प्यार करूं 2 तक, देखें ओटीटी पर नई रिलीज की पूरी लिस्ट

The OTT Releases February 2026: फरवरी 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर है। इस हफ्ते जियोसिनेमा और प्राइम वीडियो पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 15:57 IST

OTT Release This Week 2026: फरवरी का महीना ओटीटी लवर्स के लिए इंटरटेनमेंट की नई सौगातें लेकर आया है। हालांकि, महीने की शुरुआत धीमी रही है, लेकिन इस हफ्ते नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बड़े सितारे अपनी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ पेश होने वाले हैं। ऐसे में इन मूवीज और वेब सीरीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी पर क्या देख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

'द राजा साब' (The Raj Saab)

सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' का वेट खत्म होने वाला है। यह हॉरर-फैंटेसी कॉमेडी 6 फरवरी 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।

ott release this week

बता दें कि फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसे विरासत में अपने शाही खानदान की एक विशाल और प्राचीन हवेली मिल जाती है, लेकिन यह आलीशान हवेली सामान्य नहीं है, इसके बंद दरवाजों के पीछे कई राज और अलग तरह की शक्तियां छिपी हैं। अपनी इस विरासत को बचाने की कोशिश में लड़के का सामना खौफनाक व मजेदार करेक्टर से होता है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 (हिंदी फिल्म )

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ 'किस किसको प्यार करूं 2' के माध्यम से दर्शकों को लुभाने आ रहे हैं। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसे भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेटों में उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट

बता दें कि फिल्म की कहानी कन्फ्यूजन और कॉमेडी से भरपूर है। ऐसे में अनजाने में एक या दो नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी कर बैठता है, जबकि उसकी अपनी एक अलग प्रेम कहानी चल रही होती है। मामला तब और बढ़ जाता है, जब एक पुलिस अफसर उसके पीछा नहीं छोड़ता। इस गड़बड़ियों के बीच वह अपनी शादियों को कैसे छुपाता है, यही इस फिल्म का सबसे मजेदार हिस्सा है। ऐसे में आप जरूर देखें। 

ott release this week (2)

Nari Nari Naduma Murari (तेलुगु फिल्म)

अगर आप रोमांटिक कॉमेडी के शौकीन हैं तो बता दें कि नारी नारी नडुमा मुरारी एक मजेदार विकल्प होने वाली है। यह फिल्म 4 फरवरी 2026 से प्राइम वीडियो - Prime Video पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी एक आर्किटेक्ट के ऊपर है, जो दो महिलाओं और दो रिश्तों के अजीबोगरीब जाल में फंसा हुआ होता है। एक तरफ उसकी एक मंगेतर भी होती है, जिसके साथ वह नई जिंदगी शुरू करना चाहता है, तो दूसरी तरफ उसके अतीत की एक औप शादी होती है, जो कानूनी रूप से अब तक खत्म नहीं हुई है। अपनी नई शादी से पहले इस कानूनी उलझन को सुलझाने और तलाक लेने की जद्दोजहद के कारण कहानी में कई दिलचस्प मोड़ लेकर आती है। 

इसे भी पढ़ें - Budget 2026: सस्ता कर्ज और कम टैक्स का सपना टूटा, बजट 2026 के बाद आम आदमी बोला- 'फिर हाथ लगी निराशा'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।